Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Gujarat Election: कांग्रेस का मॉडल जातिवाद-परिवारवाद और संप्रदायवाद- मेहसाणा की रैली में पीएम मोदी ने साधा निशाना

पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी एक ऐसी पार्टी है, जिसके लिए व्यक्ति से बढ़कर पार्टी और पार्टी से बड़ा देश है.

Gujarat Election

जनसभा को संबोधित करते पीएम नरेंद्र मोदी

Edited by Nitish Pandey

Gujarat Election: गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार जनसभाएं कर रहे हैं. गुजरात में आज पीएम मोदी की चार जनसभाएं होंगी. पहली जनसभा वडोदरा और इसके बाद मेहसाणा, दागोह और भावनगर में है. पीएम मोदी के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आज गुजरात के सौराष्ट्र में कई चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे.

मेहसाणा में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी एक ऐसी पार्टी है, जिसके लिए व्यक्ति से बढ़कर पार्टी और पार्टी से बड़ा देश है. कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस का मॉडल जातिवाद-परिवारवाद और संप्रदायवाद है. उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस का मॉडल है खबरों का भ्रष्टाचार, लेकिन देश की युवा पीढ़ी आगे बढ़ रही है. वो आंखों पर पट्टी बांधकर यकीन नहीं करती, बल्कि काम करने वालों का मूल्यांकन करके आगे बढ़ती है.

पुराने रिकॉर्ड को तोड़ें करें अधिक मतदान- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेहसाणा में आज 11 डिग्री इंजीनियरिंग कॉलेज और 12 डिप्लोमा इंजीनियरिंग कॉलेज हैं। आज जब मैं अपने घर आया, जब मैं अपने गांव आया, जब मैं अपने परिवार के बीच आया, तो मेरा आपसे एक ही निवेदन है, आपने चुनाव जीतने का फैसला किया है, सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ें और अधिक से अधिक मतदान करें। मुझे खुशी है कि इस नई पीढ़ी ने गुजरात (Gujarat Election) के उज्जवल भविष्य के लिए एक बार फिर गुजरात में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का फैसला किया है.

ये भी पढ़ें : Mainpuri Bypolls: दिलचस्प हुई मैनपुरी की चुनावी जंग, भतीजे अखिलेश से बोले चाचा शिवपाल- मुझे पर भरोसा करो, निराश नहीं करुंगा

नरेंद्र, भूपेंद्र सरकार को जानवरों की भी है चिंता

पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आज गुजरात (Gujarat Election) में 12 लाख बहनें पशुपालन से जुड़ी हुई हैं और उन बहनों को सशक्त करने के लिए हमने तय किया कि डेयरी से जो पैसा आएगा वो सीधे बहनों के खाते में जाएगा. इस नरेंद्र, भूपेंद्र सरकार को जानवरों की भी उतनी ही चिंता है. देश भर में 14000 करोड़ रुपये का बजट खर्च कर मुफ्त पशु अभियान चल रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital