केआरके (फोटो- सोशल मीडिया)
MCD Election Results: दिल्ली में 4 दिसंबर को हुए MCD यानी नगर निगम चुनाव के रिजल्ट आ गए हैं. आम आदमी पार्टी ने चुनावों में बहुमत हासिल कर बीजेपी को नगर निगम से बेदखल कर दिया है. आम आदमी पार्टी ने 134 सीटों पर जीत हासिल की है. जबकि भाजपा ने 104 सीटें और कांग्रेस ने 9 सीटों पर जीत हासिल की, इसके अलावा तीन निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी जीत दर्ज की. AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली के तीन बार सीएम बन चुके है पर यह पहली बार हुआ कि AAP की MCD चुनाव में जीत हुई है.
MCD चुनाव के नतीजों से केजरीवाल और उनकी पार्टी के सभी नेता उत्साहित हैं. अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, “इस शानदार जीत के लिए दिल्ली की जनता का शुक्रिया और सबको बहुत-बहुत बधाई.” इसी बीच केआरके ने ट्वीट कर अरविंद केजरीवाल को जीत की बधाई देते हुए बीजेपी पर तंज कसा है.
केआरके सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं. वह अक्सर राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय व्यक्त करते हुए दिखते हैं. ऐसे ही केआरके ने MCD चुनाव को लेकर एक ट्वीट किया है. उन्होनें लिखा कि “आखिरकार अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को BJP मुक्त कर दिया है. अब BJP अगले 25 साल तक दिल्ली में कोई चुनाव नहीं जीतेगी. सभी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को बधाई.”
ये भी पढ़ें: MCD Elections Results: AAP की जीत के बाद बोले सीएम केजरीवाल- दिल्ली को बदलने के लिए चाहिए पीएम मोदी का आशीर्वाद
वहीं, केआरके के ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘भाई आप खुश हो या दुखी ये बताओ.’ तो एक यूजर ने लिखा दिया, ‘भाई ये बॉलीवुड नहीं जो तुम AC कमरे में बैठकर अपना ज्ञान बांटोगे, दिल्ली में बीजेपी का वोट शेयर उल्टा 1% बढ़ा है उनका वोटर दूसरी तरफ नहीं गया है.’ ट्विटर पर चेतन नाम के यूजर ने लिखा, ‘अरे केआरके साहब आप किस दुनिया में जी रहे हो.’ रोहित नाम के यूजर ने लिखा कि ‘जब आपको पॉलिटिक्स के बारे में कुछ पता नहीं है तो मत बोला करो.’
India US Trade Agreement: भारत और अमेरिका के बीच एक साल से अधिक समय से…
Vaishno Devi Special Train: त्योहारों और वैष्णो देवी यात्रा के सीजन में श्रद्धालुओं के लिए…
IMD ने तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र समेत 13 राज्यों में अगले 8 घंटों के दौरान भारी…
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के बीच पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर की…
21 अक्टूबर 2026, बुधवार को पापांकुशा एकादशी, भगवान गणेश की पूजा और धार्मिक अनुष्ठानों के…
आज 21 अक्टूबर 2026 को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य योग समेत कई ग्रहों के संयोग…