Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Gujarat and Himachal Elections Results: गुजरात में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत, हिमाचल में कांग्रेस राज

Gujarat Elections results: गुजरात में आम आदमी पार्टी ने भी पूरी ताकत से चुनाव लड़ा लेकिन नतीजे वैसे नहीं रहे जैसा पार्टी दावा करती रही.

gujarat elections results live

जनसभा के दौरान पीएम मोदी (फोटो- @bjp4gujarat)

Gujarat and Himachal Pradesh Elections Results: गुजरात विधानसभा चुनावों में बीजेपी ऐतिहासिक जीत दर्ज करने की ओर बढ़ रही है. गुजरात में बीजेपी 158 सीटों पर आगे चल रही है. जबकि कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है और पार्टी 20 सीटों तक भी नहीं पहुंच सकी. गुजरात में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी बीजेपी और कांग्रेस के बीच माना जा रहा था. हालांकि, आम आदमी पार्टी ने भी पूरी ताकत से चुनाव लड़ा लेकिन नतीजे वैसे नहीं रहे जैसा पार्टी दावा करती रही. आम आदमी पार्टी दहाई तक भी नहीं पहुंच सकी.

हिमाचल प्रदेश की 68 सीटों पर 12 नवंबर को मतदान हुए थे. राज्य की 68 सीटों पर हुए मतदान के बाद एग्जिट में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर होती दिखाई दे रही थी. कुछ एग्जिट पोल कांग्रेस की सरकार बनने का अनुमान जता रहे थे, जिसे कांग्रेस ने सही साबित किया और नतीजों में बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया.

ये भी पढ़ें: MCD Elections Results: AAP की जीत के बाद बोले सीएम केजरीवाल- दिल्ली को बदलने के लिए चाहिए पीएम मोदी का आशीर्वाद

गुजरात की 182 सीटों पर एक और पांच दिसंबर को दो चरणों में मतदान हुए थे. लगभग सभी एग्जिट पोल में गुजरात में बीजेपी को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है. अगर एग्जिट पोल के अनुमान सही साबित हुए तो गुजरात में बीजेपी लगातार सातवीं बार सत्ता में वापसी करेगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital