देश

Gujarat Election Results: जामनगर नॉर्थ से रवींद्र जाडेजा की पत्नी रिवाबा जीतीं, तीसरे स्थान पर रही कांग्रेस

Jamnagar North Results: गुजरात विधानसभा चुनावों में बीजेपी ऐतिहासिक जीत की तरफ बढ़ रही है. बीजेपी लगातार सातवीं बार सरकार बनाने जा रही है. गुजरात में कई हाई प्रोफाइल सीटें हैं जिनके नतीजों पर लोगों की नजरें टिकी हुई थीं. उनमें से एक सीट है जामनगर नॉर्थ जहां से क्रिकेटर रवींद्र जाडेजा की पत्नी रिवाबा बीजेपी के टिकट पर चुनाव मैदान में थीं. उनके खिलाफ कांग्रेस ने बिपेंद्र सिंह जाडेजा को चुनाव मैदान में उतारा था. शुरुआती गिनती में बीजेपी उम्मीदवार आगे चल रही थीं और अंत में रिवाबा ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की.

रिवाबा ने अभी तक 84336 वोट हासिल किए. जबकि, कांग्रेस उम्मीदवार बिपेंद्र सिंह जाडेजा तीसरे स्थान पर खिसक गए. वहीं, आम आदमी पार्टी के करशनभाई करमुर दूसरे स्थान पर रहे. रिवाबा जाडेजा को करीब 55 फीसदी वोट मिले. आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, वह AAP उम्मीदवार करशनभाई करमूर से 50,456 मतों के अंतर से जीतीं.

जामनगर उत्तर से भाजपा उम्मीदवार रिवाबा जाडेजा ने जामनगर में अपने पति और क्रिकेटर रवींद्र जाडेजा के साथ रोड शो किया. रोड शो में भारी संख्या में समर्थक नजर आए.

ननद ने कांग्रेस के लिए किया था प्रचार

रिवाबा जाडेजा की उम्मीदवारी ने इसे हॉट सीट बना दिया और जामनगर सीट को लेकर दिलचस्पी बढ़ी हुई थीं. इस चुनाव में रिवाबा को अपने घर में ही चुनौतियां मिली थीं. रवींद्र जाडेजा के पिता ने कांग्रेस के उम्मीदवार को अपना छोटा भाई बताते हुए क्षत्रिय समाज से जिताने अपील की थी, जबकि रविंद्र जाडेजा की पत्नी के खिलाफ उनके ननद ही मोर्चा खोले हुए थीं. रवींद्र जाडेजा की बहन नयनाबा ने कांग्रेस प्रत्याशी के लिए प्रचार किया था.

ये भी पढ़ें: Gujarat and Himachal Elections Results Live: गुजरात में बीजेपी को बड़ी बढ़त, AAP के सीएम चेहरे ईशुदान गढ़वी पीछे, हिमाचल में कांग्रेस आगे

गुजरात चुनाव में बीजेपी ऐतिहासिक जीत की तरफ बढ़ रही है. पार्टी ने 157 सीटों पर बढ़त बना रखी है. गुजरात के 62 सालों के इतिहास में पार्टी की ये सबसे बड़ी जीत है. वहीं, कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है और पार्टी 16 सीटों पर आगे है. पिछले चुनाव में कांग्रेस 77 सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाब रही थी.

कमल तिवारी

Recent Posts

LoC पर 2 आतंकी ढेर, अब तक 23 का सफाया; क्या बोला चेतावनी से कांपा पाकिस्तान?

कश्मीर के कुपवाड़ा (केरन सेक्टर) में 2 आतंकी ढेर हो गए हैं. वहीं 2026 में…

5 minutes ago

‘पत्नी थी या कोई और?’ पुलिस चेकिंग में महिला सड़क पर धड़ाम, मुड़कर देखे बिना छू मंतर हुआ बाइक वाला; देखें VIDEO

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…

33 minutes ago

नेताजी से गुस्ताखी…, इंदौर में 15 साल की लड़की को धक्का मारकर गरबा पंडाल से निकाला, वीडियो वायरल

Indore Garba Controversy: इंदौर में बीजेपी नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…

33 minutes ago

पाकिस्तानी जुल्म के बीच बलूचिस्तान में कुदरत की दोहरी मार..! 5.8 तीव्रता के खतरनाक भूकंप से खुजदार में मची चीख-पुकार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 5.8 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी. भूकंप का…

45 minutes ago

खाकी पर फायरिंग करना पड़ा भारी: झांसी एनकाउंटर में एक बदमाश घायल, दो शातिर दबोचे गए

UP News: झांसी जनपद के उल्दन में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच…

53 minutes ago

मृण्मयी से चिन्मयी! भारतीय शिल्पशास्त्र, पुराण और प्रतिमालक्षण में माँ दुर्गा के स्वरूप का निगूढ़ तत्त्व और विज्ञान

मां दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय शिल्पशास्त्र, गणित…

1 hour ago