आकाश सक्सेना, आसिम रजा और आजम खान
Rampur Bypolls Results: यूपी की रामपुर सीट के लिए मतगणना खत्म हो गई है. इस सीट बीजेपी से आकाश सक्सेना और सपा से आसिम राजा की बीच काफी टक्कर चल रही थी. बीजेपी प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने सपा के प्रत्याशी आसिम राजा को 25 हजार से अधिक वोटों से हरा दिया है. शुरुआती रुझानों में बीजेपी के उम्मीदवार आकाश सक्सेना समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आसिम राजा में टक्कर चल रही थी. पहले सपा प्रत्याशी आसिम राजा बीजेपी के प्रत्याशी से करीब 2 हजार वोटों से आगे चल रहे थे. सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान के अयोग्य ठहराए जाने के बाद रामपुर सदर सीट खाली हुई थी. बीते 5 दिसंबर को इस सीट पर मतदान हुए थे.
रामपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत का सेहरा बीजेपी प्रत्याशी आकाश सक्सेना के सिर सजा. आकाश सक्सेना ने वहीं शख्स जिन्होंने आजम खान के खिलाफ लगातार कानूनी लड़ाई लड़ी है और उनका आजम को जेल के पीछे पहुंचाने के लिए कोर्ट में खूब लड़ाई लड़ी है. आकाश सक्सेना पेशे से वकील हैं. उनके पिता का नाम शिवबहादुर सक्सेना है. जब पहली बार आजम खान ने रामपुर से चुनाव लड़ा तो उन्हें बीजेपी की तरफ से शिवबहादुर सक्सेना ने ही चुनौती दी थी. वह 1989, 1991,1993 और 1996 में विधायक निर्वाचित हुए.
रामपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई
इस बीच, रामपुर विधानसभा उपचुनाव का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता सुलेमान मोहम्मद खान ने याचिका दायर करते हुए चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है. कोर्ट इस मामले में गुरुवार को सुनवाई करेगा. सपा प्रत्याशी आसिम राजा ने चुनाव आयोग से मतगणना पर रोक लगाने की मांग की थी. दूसरी ओर पुलिस ने बुधवार शाम अब्दुल्ला समेत सपाइयों के खिलाफ तीन रिपोर्ट दर कर लीं.
आकाश सक्सेना हैं बीजेपी प्रत्याशी
बीजेपी ने रामपुर में आकाश सक्सेना को अपना प्रत्याशी बनाया था. आकाश सक्सेना वही हैं, जिन्होंने सपा के दिग्गज नेता आजम खान के लिए मुश्किलें खड़ी की हैं. आजम को सलाखों के पीछे भिजवाने में आकाश सक्सेना का बड़ा हाथ रहा है.
ये भी पढ़ें : Rampur Bypolls: नतीजों से एक दिन पहले सपा ने की रामपुर में दोबारा वोटिंग कराने की मांग, लगाया धांधली का आरोप
बता दें, भाजपा ने आकाश सक्सेना को पिछले विधानसभा चुनाव में रामपुर से टिकट दिया था. आकाश, आजम खान के खिलाफ चुनाव लड़े, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. आजम खान ने जेल में रहते हुए रामपुर सीट से चुनाव जीता था.
-भारत एक्सप्रेस
Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…
CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है. दोनों…
दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म 'दूसरा' की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया…
Supreme Court Bail Rejected: रेप केस में दोषी ठहराए गए तहलका के पूर्व संपादक तरुण…
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बड़ी कानूनी राहत मिली है. राऊज एवेन्यू कोर्ट ने…
Supreme Court on Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा…