देश

Gujarat: अहमदाबाद में कांग्रेस का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू, CWC की बैठक में पहुंचे राहुल-सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे

गुजरात के अहमदाबाद में आज से दो दिवसीय कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू हो गया है. पहले दिन कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हो रही है, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मौजूद हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस बैठक में पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है. 9 अप्रैल को साबरमती नदी के तट पर अधिवेशन की शुरुआत होगी.

प्रियंका गांधी को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

गौरतलब है कि अगले कुछ महीनों में देश के छह राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में कांग्रेस का यह अधिवेशन काफी अहम माना जा रहा है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रियंका गांधी को पार्टी बड़ी जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी कर रही है. वहीं, अधिवेशन में पहुंचे शशि थरूर ने कहा, हम देश के मौजूदा हालात से निपटने के लिए रणनीति पर चर्चा के लिए एकत्रित हुए हैं.

यह भी पढ़ें- कांग्रेस का अहम अधिवेशन: क्या संकट के दौर में मिलेगी संगठन को नई ऊर्जा?

जिग्नेश मेवाणी का बयान

कांग्रेस नेता जिग्नेश मेवाणी ने कहा, राहुल गांधी ने संसद में चुनौती दी थी कि गुजरात में भाजपा को हराएंगे. हालांकि ये मुश्किल है, लेकिन राहुल गांधी ने अपनी पिछली गुजरात यात्रा के दौरान कहा था कि अच्छे लोगों को आगे बढ़ाओ और काम करने वालों को साइड करो, उससे अच्छा संदेश गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

सुकेश को सुप्रीम कोर्ट का झटका: जज को फोन कर दबाव बनाने वाले महाठग की याचिका खारिज

Supreme Court: जज को फोन कर दबाव बनाने के मामले में महाठग सुकेश चंद्रशेखर को…

36 minutes ago

अंबुजा सीमेंट का बड़ा दांव! ₹14,500 करोड़ के निवेश से बढ़ेगी क्षमता, 2030 तक का है यह मेगा प्लान

Ambuja Cements ने अपने कारोबार के विस्तार के लिए करीब 14,500 करोड़ रुपये निवेश करने…

50 minutes ago

पंजाब में बड़ा खेला! 2027 चुनाव से पहले AAP में बगावत, 48 घंटे में 3 विधायकों ने थामा BJP का हाथ

Punjab Politics: विधानसभा चुनावों से ठीक पहले विधायकों का पाला बदलना आम आदमी पार्टी के…

60 minutes ago

Supreme Court Update: क्या आजम खान को मिलेगी राहत? ED की कार्रवाई को चुनौती देने वाली अर्जी पर जल्द सुनवाई

Supreme Court: आजम खान ने अदालत के उस आदेश को रद्द करने और तुरंत रिहाई…

1 hour ago

Dhanteras kab hai: 6 या 7 नवंबर… कब है धनतेरस? पंचांग से दूर करें कंफ्यूजन, जानें सही तारीख

Dhanteras kab hai: 6 नवंबर 2026 को धनतेरस का पर्व पूरे विधि-विधान से मनाया जाएगा.…

2 hours ago

Indians in Germany: जर्मनी में बजा भारतीयों का डंका, संख्या पहुंची 4 लाख के करीब; छात्रों की बनी पहली पसंद

Germany Student Visa: जर्मनी में भारतीय प्रवासियों का दबदबा तेजी से बढ़ा है, जहां भारतीय…

3 hours ago