देश

Gujrat Election: केजरीवाल ‘बबूल का पेड़’ तो राहुल गांधी ‘खर पतवार’, सीएम शिवराज ने कांग्रेस और ‘आप’ पर साधा निशाना

गुजरात विधानसभा चुनाव के त्रिकोणीय होने के बाद से बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े दिग्गज नेता मैदान में उतारे है. आज गुजरात में कई राज्यों के सीएम और केंद्रीय मंत्री गुजरात में प्रचार कर रहे हैं. इस बीच कच्छ में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर करारा हमला बोल दिया. सीएम शिवराज ने कहा कि, ”कांग्रस के लोग मध्य प्रदेश में रोज मुझे गाली देते थे कि मैं गुजरात को नर्मदा का पानी दे रहा हूं. गुजरात कोई पाकिस्तान है क्या? गुजरात भी तो हमारा है. जब सरदार सरोवर बना तो गुजरात को पानी और मध्य प्रदेश को बिजली मिली.

केजरीवाल और राहुल पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान यहीं नहीं रुके. उन्होने कहा कि ‘प्रधानमंत्री एक कल्पवृक्ष है’. ‘आप जो चाहे प्राप्त कर सकते हैं’. वहीं उन्होने केजरीवाल और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा. शिवराज ने केजरीवाल के लिए कहा कि, ‘वो बबूल का पेड़ है, कांटे ही मिलेंगे’. साथ ही राहुल गांधी के लिए कहा कि, ‘वो एक झाड़ी है जो फसलों को नष्ट कर देगा’. उन्होने कहा कि कांग्रेस और आप पार्टी देश से संतोष और शांति मिटा देगी. राहुल गांधी ने वीर सावरकर का अपमान किया. दो जन्मों के बराबर की सजा मिली जिस शख्स को, वतन पर सब कुछ न्यौछावर करने वाला. आप ऐसे स्वतंत्रता सेनानी का अपमान करते हैं, ये देश आपको कभी माफ नहीं करेगा.

शिवराज की गुजरात में आज कई जनसभाएं

गुजरात में शिवराज सिंह चौहान आज कई सभाओं को संबोधित करने वाले है. उन्होने ट्वीट कर लिखा.”गुजरात के मेरे भाइयों-बहनों, आज मैं मांडवी, अबडासा, मोरबी और भावनगर पश्चिम विधानसभाओं में बीजेपी गुजरात के साथी प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभाओं के माध्यम से आपसे जुड़ूंगा. आप भी पधारिये. गुजरात की प्रगति एवं जनकल्याण के लिए बीजेपी प्रतिबद्ध है.”

बता दें गुजरात में बीजेपी और आप पार्टी की तरफ से धुंआधार रैलियां की जा रही हैं. लेकिन कांग्रेस की तरफ से अभी तक किसी बड़े नेता ने रैली नहीं की है, हालांकि गुजरात में यूथ कांग्रेस साइलेंटली वर्क कर रही है साथी ही राजस्थान के सीएम ने भी वहां कमान संभाली हुई है. इसके अलावा बीजेपी और आप पार्टी के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर तो जारी ही है.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव के रिजल्ट घोषित करने पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव के नतीजे घोषित करने पर रोक लगा…

9 minutes ago

लो जी! युवक ने इंद्रदेव पर करा दी शिकायत, बारिश से तंग आकर DM से बोला- दिव्य संपर्क से रोक लगवाओ

Hardoi Indra Dev Complaint: उत्तर प्रदेश के हरदोई में लगातार बारिश से तंग आकर युवक…

21 minutes ago

अब ब्रांड्स के नाम से पहचाने जाएंगे रेलवे प्लेटफॉर्म, नंबर से पहले होगा कंपनियों का प्रचार; कमाई बढ़ाने का नया फॉर्मूला

भारतीय रेलवे ने अपनी आय बढ़ाने और गैर-किराया राजस्व मजबूत करने के लिए व्यस्त स्टेशनों…

34 minutes ago

दिल्ली वालों के लिए बड़ी खबर! बारापुला फेज-3 शुरू, गृह मंत्री अमित शाह ने किया उद्घाटन

दिल्ली के बारापुला फेज 3 का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्घाटन किया. 3.5…

39 minutes ago

गिनती ही नहीं थम रही! उत्तर प्रदेश में 2 पर सिमटी कांग्रेस लड़ेगी 403 सीटें? दिल्ली प्लान से हिला गठबंधन

Congress Plan For UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दांव…

55 minutes ago

BJP ने बिहार-UP विधान परिषद चुनाव के लिए पत्ते खोले, 10 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

Bihar-UP MLC Election: बीजेपी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक…

1 hour ago