देश

गुरमीत राम रहीम को फिर मिली फरलो, पुलिस की कड़ी सुरक्षा में जेल लेने पहुंची हनीप्रीत

यौन शोषण मामले में सजायाफ्ता डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर से फरलो मिल गई है. डेरा प्रमुख को 21 दिन की फरलो मिली है. हनीप्रीत उसे लेने पहुंची. वह पुलिस की कड़ी सुरक्षा में राम रहीम को लेने पहुंची. रोहतक की सुनरिया जेल से बाहर आने के बाद वो सिरसा डेरे के लिए रवाना हो गया.

अब तक 13 बार मिल चुकी है पैरोल

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 29 अप्रैल को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख का स्थापना दिवस है. ऐसे में यहां कई बड़े कार्यक्रम होने की संभावना है, जिसे देखते हुए कथित तौर पर गुरमीत राम रहीम ने सिरसा में ही रहने का फैसला किया है. यौन शोषण मामले में सजा पाने के बाद गुरमीत राम रहीम को 13 बार पैरोल मिल चुकी है, जिसे लेकर कई बार सवाल उठ चुके हैं.

वहीं, हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले गुरमीत राम रहीम को 20 दिन की पैरोल मिली थी, तो कांग्रेस ने इस पर सवाल उठाया था. कांग्रेस ने इस संबंध में चुनाव आयोग को पत्र लिखकर यह आशंका जाहिर की थी कि वह चुनाव में मतदाताओं को प्रभावित कर सकता है.

कांग्रेस ने की थी जांच की मांग

कांग्रेस ने अपने पत्र में चुनाव आयोग से मांग की थी कि बाबा राम रहीम को मिली पैरोल को तुरंत खारिज किया जाए. कांग्रेस ने अपने पत्र में बाबा राम रहीम को मिली पैरोल की टाइमिंग पर भी सवाल उठाते हुए कहा था कि उसे ऐसे वक्त में पैरोल मिली है, जब चुनाव में महज कुछ ही दिन शेष रह गए हैं और हरियाणा में बड़ी संख्या में उसके अनुयायी हैं. ऐसे में इस बात की प्रबल संभावना है कि राम रहीम अपने मुताबिक मतदाताओं को प्रभावित कर सकता है.

यह भी पढ़ें- शेख हसीना का बड़ा हमला: मोहम्मद यूनुस को ‘धोखेबाज’, ‘भ्रष्ट’ और ‘आतंकवादी’ करार दिया

इसी तरह, अगस्त 2023 में 21 दिन की फरलो और 7 फरवरी, 2022 को दी गई एक और फरलो- पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले दी गई जिसकी काफी आलोचना भी हुई थी. जनवरी में दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भी गुरमीत राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिली थी. बता दें कि 2017 में दो साध्वियों से दुष्कर्म और पत्रकार की हत्या मामले में गुरमीत राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाई गई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

खरगोन जेल से फरार POCSO का दोषी गिरफ्तार, 4 दिन से जंगलों में छिपकर पुलिस को दे रहा था चकमा

Khargone Jail Escape Accused Arrested: खरगोन जिला जेल से फरार हुए पॉक्सो एक्ट के सजायाफ्ता…

21 minutes ago

बीजेपी युवा मोर्चा की नई टीम घोषित, यूपी के निखिल मणि तिवारी बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

BJP Yuva Morcha: भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा…

35 minutes ago

जन्मदिन विशेष; नवजोत सिंह सिद्धू- धैर्य और आक्रामकता का अनोखा संगम

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्ट्रोकलेस वंडर’ की छवि के साथ की…

52 minutes ago

दशहरे पर पीएम मोदी का संदेश; बोले- देश के सामने तीन बड़ी चुनौतियां, एकजुट होकर देना होगा जवाब

Dussehra 2026: दिल्ली के दशहरा समारोह में पीएम मोदी ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं…

2 hours ago

गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर निशाना, बोले- समाज को बांटने वालों में रावण जैसी सोच

UP News: गोरखपुर में विजयदशमी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज को बांटने…

2 hours ago