आतंकी तहव्वुर राणा को अमेरिका से लाया जा रहा भारत.
भारत को 17 साल बाद 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड तहव्वुर हुसैन राणा के प्रत्यर्पण में बड़ी सफलता मिली है. अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने राणा की याचिका को खारिज कर दिया है, जिससे उसका भारत प्रत्यर्पण का रास्ता साफ हो गया है. इसे भारत की कूटनीतिक और रणनीतिक एजेंसियों की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है.
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (R&AW) की एक संयुक्त टीम फिलहाल अमेरिका में मौजूद है, जो राणा के प्रत्यर्पण की निगरानी कर रही है. सुरक्षा कारणों से उसे एक चार्टर्ड प्राइवेट जेट के जरिए भारत लाया जाएगा. प्रत्यर्पण प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं.
सूत्रों के अनुसार, तहव्वुर राणा को भारत लाने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच तिहाड़ जेल में रखा जा सकता है. हालांकि, मुंबई की आर्थर रोड जेल में भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. इस बात की भी संभावना है कि ट्रायल की प्रकृति और सुरक्षा के मद्देनज़र उसे कुछ समय के बाद मुंबई स्थानांतरित कर दिया जाए.
तहव्वुर राणा पाकिस्तान सेना और ISI का करीबी रहा है. उसे लश्कर-ए-तैयबा और हाफिज सईद से भी संबंध रहे हैं. राणा ने ही अमेरिकी नागरिक डेविड कोलमैन हेडली को भारत में रेकी के लिए मदद दी थी, जिसके बाद 26/11 का हमला अंजाम दिया गया था. पाकिस्तान की लॉबी ने उसे अमेरिका में बचाने की कोशिश की, लेकिन भारत की सतत कानूनी और राजनयिक कोशिशों ने बाज़ी पलट दी.
राणा का प्रत्यर्पण केवल एक आरोपी को भारत लाने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि एक सख्त संदेश भी है—जो भी भारत की सरज़मीं पर खून-खराबा करेगा, उसे कहीं भी छिपने नहीं दिया जाएगा. पाकिस्तान और उसकी एजेंसियों के लिए यह एक बड़ा झटका है, क्योंकि अब उनकी कठपुतली भारत की अदालत के कठघरे में खड़ी होगी.
भारत आने के बाद तहव्वुर राणा से NIA और अन्य एजेंसियां गहन पूछताछ करेंगी. उससे 26/11 के पीछे की पूरी साजिश, पाकिस्तानी सेना और ISI की भूमिका, और अन्य सहयोगियों के नाम उजागर होने की उम्मीद है. यह घटनाक्रम न केवल न्याय की ओर एक बड़ा कदम है, बल्कि यह दर्शाता है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक स्तर पर अपनी लड़ाई कितनी मजबूती से लड़ रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…
Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…
Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…
VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…
Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…
बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…