देश

Gurmeet Ram Rahim की बढीं मुश्किलें, पंजाब CM ने बेअदबी मामलों में डेरा प्रमुख के खिलाफ मुकदमा चलाने की दी मंजूरी

पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ 2015 के बेअदबी मामलों में मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी है. यह फैसला सुप्रीम कोर्ट द्वारा उसके खिलाफ मुकदमा फिर से शुरू करने के तीन दिन बाद लिया गया.

सुप्रीम कोर्ट ने बीते 18 अक्टूबर को 2015 के बेअदबी (Sacrilege) मामलों में राम रहीम के खिलाफ मुकदमे का रास्ता साफ कर दिया था. जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस केवी विश्वनाथन की पीठ ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा लगाई गई रोक को हटा दिया और राम रहीम को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया. सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला पंजाब सरकार की याचिका पर लिया और चार हफ्ते बाद फिर से इस मामले की सुनवाई होगी.

पंजाब के महाधिवक्ता गुरमिंदर सिंह ने हाईकोर्ट के उस आदेश पर रोक लगाने की मांग की, जिसने पंजाब के फरीदकोट जिले के बाजाखाना पुलिस स्टेशन में दर्ज तीन मामलों में मुकदमे को रोक दिया था. सुप्रीम कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए राम रहीम को नोटिस जारी किया.

गुरमीत राम रहीम के खिलाफ पहला मामला 1 जून 2015 को फरीदकोट के बुर्ज जवाहर सिंह वाला गांव के गुरुद्वारे से गुरु ग्रंथ साहिब की बीड़ चोरी होने का है. दूसरा मामला 24 और 25 सितंबर 2015 को फरीदकोट के बरगाड़ी में सिख धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर लगाए जाने का है. तीसरा मामला 12 अक्टूबर 2015 का है, जब बरगाड़ी में चोरी हुई गुरु ग्रंथ साहिब की बीड़ के फटे और बिखरे हुए पन्ने पाए गए.

फरवरी 2023 में, सुप्रीम कोर्ट ने राम रहीम और उसके अनुयायियों के खिलाफ चल रहे मुकदमे को फरीदकोट की अदालत से चंडीगढ़ ट्रांसफर कर दिया था. राम रहीम इस समय रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है, जहां वह 20 साल की सजा काट रहा है. 2017 में उसे दो लडकियों से बलात्कार के मामले में दोषी ठहराया गया था. इसके अलावा, 2019 में उसे और तीन अन्य को एक पत्रकार की हत्या के मामले में भी दोषी ठहराया गया, जो 16 साल पुराना था.

ये भी पढ़ें- Maharashtra: Lawrence Bishnoi को मिला चुनाव लड़ने का ऑफर, उत्तर भारतीय विकास सेना पार्टी ने बताया क्रांतिकारी

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

दिल्ली-लखनऊ पॉलिटिकल एक्सिस: कैसे पीएम मोदी ने गढ़ा उत्तर प्रदेश का नया राजनीतिक मॉडल?

दिल्ली-लखनऊ राजनीतिक धुरी ने कैसे उत्तर प्रदेश को बीजेपी का सबसे मजबूत गढ़ बनाया? जानिए…

5 minutes ago

पूर्वांचल की आवाज बनीं अनुप्रिया पटेल, महिला नेतृत्व के नए दौर की सबसे चर्चित चेहरा

पूर्वांचल में महिला नेताओं की बढ़ती भूमिका में मिर्जापुर सांसद अनुप्रिया पटेल सुर्खियों में हैं.…

7 minutes ago

सुपौल में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, फायरिंग कर कार में डालकर ले गए बदमाश, तेजस्वी ने सरकार को घेरा

Bihar Crime News: बिहार के सुपौल में SH-91 रोड पर दिनदहाड़े युवक मोहम्मद जीशान खान…

17 minutes ago

यादों से लेकर हक की लड़ाई तक: अपने पिता की दलित विरासत को कैसे आगे बढ़ा रहे हैं चिराग?

एक बेटे का अपने पिता की दलित विरासत पर दावा केवल पारिवारिक कहानी नहीं, बल्कि…

25 minutes ago

चलती कार से पेश हुए वकील, दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना; कहा- ‘यह मज़ाक नहीं, गरिमा का सवाल है’

दिल्ली हाई कोर्ट ने वर्चुअल सुनवाई के दौरान चलती कार से पेश होने वाले अधिवक्ता…

33 minutes ago

गोरखनाथ से सुशासन तक: योगी आदित्यनाथ ने कैसे तैयार किया यूपी में कानून, व्यवस्था और समृद्धि का ब्लूप्रिंट

कैसे योगी आदित्यनाथ के सुशासन मॉडल ने कानून-व्यवस्था, निवेश, एक्सप्रेसवे, ओडीओपी (ODOP) और प्रशासनिक सुधारों…

36 minutes ago