Dhanteras 2024 Kya na Kharide: धनतेरस का त्योहार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है. हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, इस साल धनतेरस गुरुवार 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा. इस दिन खरीदारी करना शुभ माना जाता है. धनतेरस के दिन ज्यादातर लोग बर्तन की खरीदारी करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस त्योहार पर कुछ धातुओं को खरीदना अशुभ होता है. आइए जानते हैं कि धनतेरस पर किन धातुओं की चीजों को नहीं खरीदना चाहिए.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धनतेरस के दिन लोहे, स्टील, एल्यूमिनियम के बर्तनों की खरीदारी नहीं करनी चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि इन्हें अशुद्ध माना गया है. ऐसे में धनतेरस के दिन इन चीजों की खरीदारी करने से बचना चाहिए.
धनतेरस के दिन स्टील, एल्यूमीनिय के अलावा कांच या सेरामिन (चीनी) मिट्टी से बना सामान या बर्तन भी नहीं खरीदना चाहिए. इसके साथ ही इस दिन घर में टूटे-फूटे बर्तन भी घर ना लाएं. सुख और समृद्धि के प्रतीक के तौर पर धनतेरस के दिन सोना-चांदी या लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीद सकते हैं.
यह भी पढ़ें: धनतेरस पर धन के देवता कुबेर इन 4 राशियों पर बरसाएंगे कृपा, शुरू होने वाले हैं अच्छे दिन
धनतेरस के दिन पीतल से बनी धन्वंतरि देव की मूर्ति भी खरीदी जा सकती है. इस संबंध में ऐसा कहा जाता है कि धन्वंतरि देव जिस अमृत-कलश को लेकर प्रकट हुए थे वह पीतल का बना था. इसलिए धनतेरस के दिन पीतल की खरीदारी करना ज्यादा फलदायी माना गया है.
धनतेरस के दिन बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है. लेकिन, बर्तन की खरीदारी के दौरान कुछ बातों का विशेष ध्यान रखा जाता है. धनतेरस के दिन घर पर खाली बर्तन ना लाएं. इसे घर पर लाने के बाद उसमें पानी भर दें. जल को भाग्य से जोड़कर देखा गया है. इससे घर में सुख-समृद्धि और संपन्नता का वास होगा. चूंकि, खाली बर्तन घर लाना अशुभ माना जाता है, इसलिए ऐसा करने से बचें.
यह भी पढ़ें: धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना क्यों माना जाता है शुभ, जानिए इससे जुड़ी मान्यताएं
Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…
पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…
पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…
दिवाली के मौके पर काशी में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम और माता सीता की…