देश

Election Commission: ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू ने संभाला चुनाव आयुक्त का पदभार

ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू ने शुक्रवार (15 मार्च) को चुनाव आयुक्त का पदभार संभाल लिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाले चयन पैनल ने गुरुवार (14 मार्च) को दोनों को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया था. शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने दोनों नवनियुक्त चुनाव आयुक्तों का स्वागत किया.

दोनों चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के लिए सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है. बता दें कि बीते 10 मार्च को अरुण गोयल ने अचानक चुनाव आयुक्त पद से इस्तीफा दे दिया था और अनूप चंद पांडेय बीते  14 फरवरी को रिटायर हो गए थे. इस वजह से आयोग में दो पद खाली चल रहे थे.

गुरुवार को चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के लिए नई दिल्ली में 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री के आधिकारिक निवास में बैठक हुई थी. इसके बाद राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने इन दोनों चुनाव आयुक्तों को नियुक्त करने की घोषणा की थी.


ये भी पढ़ें: कौन हैं सुखबीर सिंह संधू और ज्ञानेश कुमार, जिन्हें चुनाव आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है


इन नियुक्तियों को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने पहले ही सवाल खड़े कर दिए थे. दोनों नामों की घोषणा होने से पहले ही चौधरी ने दावा कर दिया था कि ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू का नाम ही तय किया गया है. इसी के साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि सुप्रीम कोर्ट की सलाह के खिलाफ जाकर चयन पैनल में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) को नहीं रखा गया.

उन्होंने कहा कि दो चुनाव आयुक्तों के चयन के लिए बैठक हुई थी. कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने ये भी दावा किया कि बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा सिर्फ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह थे. उन्होंने कहा था, ‘मैंने पहले ही सूची मांगी थी, ताकि हम जांच कर सकें, मगर वह मौका मुझे नहीं मिला. मुझे 212 नामों की सूची दी गई थी. रातों-रात 212 लोगों के बारे में जानकारी जुटाना संभव नहीं था. कमेटी में बहुमत सरकार के पास है. यानी चुनाव आयुक्त की नियुक्ति सरकार के मुताबिक ही होगी.’

अधीर रंजन चौधरी ने चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए मोदी सरकार पर आरोप लगाया था और कहा था कि सरकार ने पहले से ही चुनाव आयुक्तों के नाम तय कर रखे थे. चौधरी ने घोषणा से पहले ही दावा कर दिया था कि सुखबीर सिंह संधू और ज्ञानेश कुमार के नाम पर मुहर लगी है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

Maha Saptami 2026: 17 या 18 अक्टूबर? महासप्तमी 2026 की सही तारीख को लेकर न हों कंफ्यूज, जानें पंचांग का पूरा गणित

Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…

7 minutes ago

‘कल्पना से परे, इंसानी सीमाओं से भी आगे’ Elon Musk ने लॉन्च की उड़ने वाली सुपरकार, स्पेसएक्स तकनीक से मचा तहलका

Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…

20 minutes ago

US Visa Update: 2 लाख रुपये से ज्यादा की फीस देकर भी क्यों नहीं मिलेगा समय पर H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड? जानें अमेरिका का नया नियम

US Immigration: अमेरिका में इमिग्रेशन नियमों में बदलाव की तैयारी, प्रीमियम प्रोसेसिंग की समय-सीमा बढ़ने…

29 minutes ago

अमेरिका में गन-कल्चर का कहर..! स्कूल में गोलीबारी कांड, 5 साल के मासूमों को भून डाला

अमेरिका के ओरेगॉन राज्य के बेंड शहर स्थित सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल में गोलीबारी की…

35 minutes ago

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

1 hour ago