लाइफस्टाइल

शरीर को रखना चाहते हैं हेल्दी तो रोजाना डाइट में सद्गुरु की तरह इन हेल्दी ब्रेकफास्ट को करें शामिल, बीमारियां रहेंगी दूर

Sadhguru Healthy Breakfast: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के बीच एक समस्या जो बेहद कॉमन है वो है वजन का बढ़ना. बढ़ते वजन को कम करने के लिए अक्सर लोग तरह-तरह के डाइटिंग प्लान का सहारा लेते हैं. लेकिन वहीं कई लोगों के लिए डाइटिंग करना बेहद मुश्किल होता है. क्या आप जानते हैं कि बिना डाइटिंग किए भी आप अपना वजन कम कर सकते हैं, इसके लिए आप बस सद्गुरु के इन ब्रेकफास्ट को ट्राई कर सकते हैं.

सद्गुरु की लाइफस्टाइल से लोग काफी प्रभावित होते हैं. अक्सर वो अपने हेल्दी ब्रेकफास्ट को भी लोगों के साथ शेयर करते हैं. जिसे खाकर आसानी से स्वस्थ रहा जा सकता है. तो अगर आप सुबह की भागदौड़ में नाश्ता तैयार नहीं कर पाते हैं तो सद्गुरु के इन हेल्दी ब्रेकफास्ट को खाएं. इससे आपके शरीर को जरूरी पोषक तत्व और बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है. ऐसे में आइए जानते हैं सद्गुरु के हेल्दी ब्रेकफास्ट के बारे में.

सद्गुरु के इन हेल्दी ब्रेकफास्ट को करें शामिल

अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो आपको बता दें कि सद्गुरु अपने दिन की शुरुआत खीरा खाकर करते हैं. खीरे में 95 प्रतिशत पानी के तत्व होते हैं. साथ ही इसमें मौजूद को कैलोरी मोटापे को भी दूर रखेंगे. साथ ही साथ ये बीमारियों को दूर रखने में भी मदद करते हैं.

भीगी मूंगफली

सद्गुरु रोज सुबह उठते ही अपने ब्रेकफास्ट में भीगी मूंगफली को जरूर शामिल करते हैं. क्योंकि भीगी मूंगफली एनर्जी का रिच सोर्स है. साथ ही इससे गुड फैट भी शरीर को मिलता है. प्रोटीन से भरपूर होने की वजह से भीगी मूंगफली ब्रेकफास्ट के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन माना जाता है.

ये भी पढ़ें:World Kidney Day 2024: जरूरत से ज्‍यादा पानी पीने से होते हैं ये नुकसान, विश्व किडनी दिवस पर जानें कैसे रहें स्वस्थ

चेरी टमाटर

सद्गुरु अपने ब्रेकफास्ट में चेरी टमाटर को भी शामिल करते हैं. जिसमें फ्री रेडिकल्स जैसे गुण होते हैं जो बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं. इसके अलावा चेरी टमाटरों को खाने से स्किन को अल्ट्रा वॉयलेट किरणों से भी बचने में मदद मिलती है.

काले तिल

काले तिल में मैग्नीशियम और विटामिन बी6 जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाएं जाते हैं. मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर से लेकर हार्ट हेल्थ और हार्मोंस को कंट्रोल करने के लिए भी जरूरी पोषक तत्व है. काले तिल में आयरन की मात्रा भी ज्यादा होती है. ऐसे में काले तिल खाना फायदेमंद होता है. सद्गुरु के ब्रेकफास्ट में भुने हुए काले तिल शामिल होते हैं.

अनार

ब्रेकफास्ट में अनार खाना हेल्दी माना जाता है. कहते हैं कि सद्गुरु अपने ब्रेकफास्ट डाइट में अनार को जरूर शामिल करते हैं. डायबिटीज के मरीज आसानी से अनार खा सकते हैं. विटामिन के साथ ही इसमे फाइबर की भरपूर मात्रा में होती है. खासतौर पर महिलाओं को डाइट में अनार जरूर शामिल करना चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

Explained: ट्रंप के लिए बड़ी मुसीबत! कांग्रेस गंवाने के बाद क्या ईरान युद्ध पर यू-टर्न लेने को मजबूर होंगे अमेरिकी राष्ट्रपति?

US Politics: अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में कांग्रेस के दोनों सदनों पर डेमोक्रेट्स का कब्जा हो…

10 minutes ago

ट्रंप की हार और शेयर मार्केट में आई बहार…! सेंसेक्स 1400 अंक उछला तो निफ्टी हुई 24,300 के पार

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने की खबर के बीच भारतीय शेयर…

33 minutes ago

दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढही, दो लोगों की मौके पर मौत

Delhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत…

34 minutes ago

अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की करारी हार, क्या अब कमजोर पड़ रही है ट्रंप की पकड़? 2028 की सियासी जंग के लिए खुलने लगे नए रास्ते

2026 के अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार ने डोनाल्ड ट्रंप की…

49 minutes ago

क्लास बनी डिस्कोथेक! जब बच्चों के सामने टीचर ने शुरू किया धमाकेदार डांस, फिर जो हुआ…; देखें VIDEO

Viral Dance Video in Class: प्राइमरी स्कूल का दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल, क्लासरूम…

50 minutes ago

अंगोमचा बिमोल अकोइज्म को बड़ी राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट ने निपटाई अग्रिम जमानत याचिका; गिरफ्तारी पर पुलिस का बड़ा बयान

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मणिपुर के सांसद और जेएनयू प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइज्म…

56 minutes ago