ज्ञानवापी मामला
Gyanvapi Case: वाराणसी के विवादित ज्ञानवापी परिसर में मिले कथित शिवलिंग के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है. हाईकोर्ट ने जिला अदालत के फैसले को पलटते हुए कथित शिवलिंग का साइंटिफिक सर्वे कराने का आदेश दिया है. यह काम आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया करेगी. अदालत ने निर्देश दिया है कि ASI इस पूरे काम को सावधानी से करेगी ताकि कथित शिवलिंग को कोई नुकसान न पहुंचे. इस दौरान कार्बन डेटिंग के जरिए यह पता लगाया जाएगा कि यह कितना पुराना है और वास्तव में शिवलिंग है या कुछ और.
इससे पहले वाराणसी की जिला अदालत ने कथित शिवलिंग की कार्बन डेटिंग कराने की मांग को खारिज कर दिया था. जिला अदालत के फैसले के खिलाफ हिंदू संगठनों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का रुख किया. गौरतलब है कि पिछले साल मई महीने में कोर्ट कमीशन की कार्यवाही के दौरान ज्ञानवापी परिसर में स्थित वजूखाने में शिवलिंग बरामद हुआ था.
गुजरात से शुरू हुआ बालाजी वेफ़र्स आज भारतीय स्नैक्स मार्केट में लेज़ जैसे ग्लोबल ब्रांड…
21 सितंबर 2026 को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि रात 8:02 बजे तक रहेगी,…
21 सितंबर 2026, सोमवार को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और शोभन योग का प्रभाव कई राशियों के…
Clean Drinking Water At Railway Stations: यात्रियों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के…
दिल्ली सरकार और नगर निगम (MCD) ने चांदनी चौक स्थित 160 साल पुराने ऐतिहासिक टाउन…
Hamid Ansari Statement: पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की सांप्रदायिकता और धार्मिक स्वतंत्रता पर की गई…