देश

चीन की तरफ देखना करना होगा बंद, दूसरों को कमाने का मौका देना इकोनॉमिक सुसाइड- बोले विदेश मंत्री S. Jaishankar

Delhi: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास को लेकर बुधवार को कई महत्वपूर्ण बातें कहीं. वहीं उन्होंने चीनी सामान को लेकर कहा कि भारत की आर्थिक प्रगति चीन की कार्यकुशलता पर हासिल नहीं की जा सकती है. लैपटॉप हो या बल्ब इन्हें लेकर अपने देश में अक्सर ही यह बातें होती रहती हैं कि ये सामान चीन में बने होगे. उन्होंन कहा कि जहां कुछ लोग इसे लेकर सवाल उठाते हैं, वहीं कुछ इस पर निराशा भी जाहिर करते हैं.

विदेश मंत्री एस. जयशंकर भारत के जी20 शेरपा अमिताभ कांत की किताब ‘मेड इन इंडिया: बिजनस और एंटरप्राइज के 75 साल’ की लॉन्चिंग के अवसर पर एक कार्यक्रम में पहुंचे थे. कार्यक्रम में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जहां चीन पर खुलकर बात की वहीं भारत में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए मजबूत घरेलू वेंडर चेन बनाने पर जोर दिया.

चीन की तरफ देखना छोड़ें

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इस कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि, ‘मुझे लगता है कि समाधान के लिए हमें चीन की तरफ देखना बंद कर देना चाहिए. अपनी अर्थव्यवस्था को अगर हम नई ऊंचाई पर ले जाना चाहते हैं तो हमें देश में एक वेंडर चेन खड़ी करनी होगी, जो एक मैन्युफैक्चरिंग इकॉनमी करती है.’ वहीं उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बाद परिस्थितियां काफी बदल चुकी हैं. ऐसे में लाभ के लिए एक बार फिर से भारत को मैन्युफैक्चरिंग पर ध्यान देने की जरूरत है.

इसे भी पढ़ें: ज्ञानवापी मामला: ‘शिवलिंग’ का होगा साइंटिफिक सर्वे, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वाराणसी जिला अदालत का फैसला पलटा

औद्योगीकरण को लेकर कही बड़ी बात

देश में औद्योगीकरण को लेकर विदेश मंत्री ने कहा कि अर्थव्यवस्था को खोलने और वैश्वीकरण के नाम पर हमें इस देश में औद्योगीकरण खत्म नहीं करना चाहिए. वहीं  विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अर्थव्यवस्था से जुड़ी एक अहम बात बताते हुए कहा कि हमें देश में दूसरों को कमाने के लिए समान अवसर भी उपलब्ध नहीं कराना चाहिए क्योंकि यह इकॉनमिक सुसाइड होगा. इस बात पर हमें स्पष्ट होने की जरूरत है कि देश को अपने मैन्युफैक्चरर और अपने व्यापार को सपोर्ट करना है. देश में दूसरों को व्यापार के जरिए लाभ कमाने की खुली छूट नहीं देनी चाहिए.

Rohit Rai

Recent Posts

Harry Boxer Arrested: लॉरेंस गैंग का कुख्यात हैरी बॉक्सर कैलिफोर्निया में गिरफ्तार, भारत लाने की कागजी कार्रवाई शुरू

Bollywood Threats: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में…

19 minutes ago

अमेरिका से कनाडा तक दिवाली की धूम, जगमग हुए शहर; न्यू जर्सी में रामलीला तो टोरंटो में लगा स्ट्रीट मेला

Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…

30 minutes ago

गुरनूर बरार की कातिलाना गेंदबाजी! दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड 134 रन पर ढेर

India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…

41 minutes ago

Ghaziabad Blast में आतंकी कनेक्शन! ‘तहरीक-उल-मुजाहिदीन’ के नाम से वीडियो वायरल, पुलिस और एजेंसियां अलर्ट

Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…

49 minutes ago

मोहम्मद शमी: टेस्ट क्रिकेट ने उन्हें छोड़ दिया, उन्होंने क्रिकेट को नहीं

Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…

2 hours ago