केरल की रैली को हमास नेता ने किया संबोधित
इजरायल-हमास के बीच भीषण युद्ध जारी है. हमास के हमले के बाद से इजरायल गाजा पट्टी पर बमबारी कर रहा है. जिसमें अब तक हजारों लोग मारे जा चुके हैं और लाखों बेघर हो गए हैं. इजरायल और फिलिस्तीन के समर्थन को लेकर दुनिया दो खेमे में बंट गई है. भारत युद्ध के पहले दिन से इजरायल के समर्थन में खड़ा है. इसी बीच केरल के मल्लपुरम में फिलिस्तीन के समर्थन में रैली निकाली गई. जिसमें हमास नेता खालिद मशेल ने वर्चुअली रैली को संबोधित किया. इसी के बाद से बीजेपी ने कार्रवाई की मांग शुरू कर दी है.
केरल के मल्लपुरम में सॉलिडेरिटी युवा आंदोलन की तरफ से युवा प्रतिरोध रैली का आयोजन किया गया था. जिसमें हमास लीडर खालिद मशेल ने इस रैली को वर्चुअली संबोधित किया. रैली के दौरान बुलडोजर हिंदुत्व और यहूदीवाद को उखाड़ फेंकने के नारे लगाए गए. अब इस रैली को लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्रन ने हमास नेता के रैली में शामिल होने और रैली को संबोधित करने पर कड़ा ऐतराज जताया है. सुरेंद्रन ने रैली में शामिल लोगों पर कार्रवाई की मांग की है.
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्रन ने कहा कि ” केरल के मल्लपुरम में आयोजित की गई सॉलिडेरिटी रैली में आतंकी संगठन हमास के नेता का शामिल होना और संबोधित करना चिंताजनक है. कहां है मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की केरल पुलिस? फिलिस्तीन बचाओ की आड़ में एक आतंकवादी सगंठन और उसके नेताओं का योद्धा के तौर पर महिमामंडन किया जा रहा है. ये पूरी तरह से अस्वीकार्य है.”
यह भी पढ़ें- नागरिकों को हथियार, हवा के साथ-साथ जमीन से भी वार… अब ‘अंतिम युद्ध’ लड़ने की तैयारी में इजरायल!
वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी इस रैली को लेकर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि हमास के आतंकी ने केरल में भाषण देते हुए हिंदुओं के खात्मे की बात की है, इसलिए उसे बता दूं कि भारत में कई आक्रांता आए, लेकिन कुछ नहीं कर पाए. उसी तरह से हमास का भी समूल नाश हो जाएगा. भारत फिलिस्तीन के साथ खड़ा है, लेकिन कांग्रेस और प्रियंका गांधी वोट के लिए आतंकवादियों के साथ खड़ी हैं.
बता दें कि केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) के प्रमुख सहयोगी IUML ने भी गाजा में महिलाओं और बच्चों समेत अन्य नागरिकों की हत्या के विरोध में उत्तरी कोझिकोड में एक विरोध रैली का आयोजन किया था. जिसमें हजारों की संख्या में IUML के समर्थक शामिल हुए थे. इस रैली का उद्घाटन IUML के नेता पनाक्कड़ सैयद सादिक अली शिहाब थंगल ने किया था. ये रैली 26 अक्टूबर को हुई थी. रैली में कांग्रेस नेता शशि थरूर ने इजरायल पर हुए हमले को आतंकी हमला करार दिया था. जिसको लेकर उन्हें आलोचना झेलनी पड़ी.
-भारत एक्सप्रेस
Thackeray brothers Mumbai rally against EC: चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया और मतदाता सूची में…
Saroj Kanwar Jaipur first woman Deputy Mayor: भाजपा की सरोज कंवर जयपुर नगर निगम की…
Pandu Pindara Dham Jind Pind Daan: हरियाणा के जींद स्थित पाण्डु पिंडारा धाम में पितृपक्ष…
Prachi Chaudhary Asian Games 2026 bronze: एशियन गेम्स 2026 में प्राची चौधरी ने महिलाओं की…
दुर्गा पूजा से ठीक पहले भारत और बांग्लादेश के बीच हिल्सा मछली को लेकर नया…
Meghankar Tirtha Pitru Paksha Shradh: महाराष्ट्र के खामगांव स्थित मेघंकर तीर्थ पर पितृपक्ष में पिंडदान…