दुनिया

नागरिकों को हथियार, हवा के साथ-साथ जमीन से भी वार… अब ‘अंतिम युद्ध’ लड़ने की तैयारी में इजरायल!

Israel Hamas War: हमास और इजरायल के बीच 3 सप्ताह से जंग जारी है. इस खूनी संघर्ष में हजारों लोगों की मौत हुई है. इजरायल अब इस युद्ध को अंजाम तक ले जाने के मूड में है. इसके लिए अब इजरायली नागरिकों को हथियार दिए जा रहे हैं. इजरायल सरकार अपने देश के हर नागरिक को बंदूक बांट रही है. इजरायल के पुलिस मंत्री अपने देश के नागरिकों को प्रशिक्षण देने में जुटे हुए हैं.  इसी कड़ी में अश्क लोन में रहने वाले इजरायली नागरिकों को हथियार बांटे गए हैं.

सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्रालय और आईडीएफ के समन्वय से उत्तरी वेस्ट बैंक की बस्तियों में नागरिक सुरक्षा दस्तों को 300 असॉल्ट राइफलें वितरित की गई है. इससे पहले रविवार को भी उत्तरी वेस्ट बैंक के सामरिया क्षेत्र में नागरिक सुरक्षा दल के सदस्यों को लगभग 200 राइफलें जारी की गई.

गाजा पर बमबारी जारी

दूसरी ओर गाजा पर इजरायली बमबारी जारी है. क्षेत्र में सभी इंटरनेट और फोन संचार बंद हो गए हैं. इजरायल ने पुष्टि की है कि उसकी सेनाएं अपने जमीनी अभियानों का विस्तार कर रही हैं. इंटरनेट मॉनिटरिंग सेवा नेटब्लॉक्स ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि “कनेक्टिविटी में गिरावट” आई है. फ़िलिस्तीनी रेड क्रिसेंट का कहना है कि वह गाजा में अपनी टीमों से बात नहीं कर सकता.

उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “हम अपनी टीमों की आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के बारे में चिंतित हैं. वहीं शुक्रवार को इजरायल ने एक बार फिर से गाजा में रह रहे लोगों को उत्तर से दक्षिण की ओर जाने के लिए कहा है.

यह भी पढ़ें: “ऑपरेशन लोट्स कहां से होता है, इसपर ध्यान क्यों नहीं?”, कांग्रेस नेताओं पर ED की कार्रवाई से भड़के टीएस सिंहदेव

यह खतरनाक क्षण: अमेरिका

बता दें कि अमेरिका ने भी माना है कि जंग अब खतरनाक क्षण में पहुंच चुका है. संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत लिंडा थॉमस ग्रीनफील्ड ने कहा कि हम एक खतरनाक स्थिति में मिल रहे हैं. यह इजरायल और फिलिस्तीनियों के लिए बेहद खतरनाक है. विनाश और हताशा का यह खेल इंसानियत पर से भरोसा उठवाने के लिए काफी है.

उन्होंने आगे कहा कि बाइडेन ने पहले कहा था कि अब 6 अक्टूबर की यथास्थिति में वापस जाना संभव नहीं है. हमास फिलिस्तीनियों का ढाल क के रूप में इस्तेमाल कर रहा है. हमें उस स्थिति में जाना भी नहीं चाहिए.  यथास्थिति अस्थिर है और यह स्वीकार करने लायक भी नहीं है.

अब तक 9000 लोगों की मौत

बता दें कि इजरायल और हमास के बीच जंग का आज 22 वां दिन है. हमास के हमले और इजरायल की जवाबी कार्रवाई में अब तक 9000 लोगों की जान गई है. इजरायल अब हवा के साथ साथ जमीन से भी वार कर रहा है. गाजा पट्टी में हमास के ठिकाने को चुन-चुनकर तबाह किया जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

शहजाद पूनावाला बने ‘राइज एंड फॉल 2’ के नए बादशाह, प्रियंका को हराकर जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' को उसका नया अल्टीमेट रूलर मिल गया है.…

12 minutes ago

‘भारत का हाल भी नेपाल-बांग्लादेश…’. इरफान अंसारी के बयान से झारखंड में बवाल

Irfan Ansari: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि राहुल गांधी ने…

14 minutes ago

भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा को दुनिया ने किया सलाम, यूनेस्को की सूची में शामिल हुए महाभारत, राजतरंगिणी और अर्थशास्त्र

यूनेस्को ने भारत की तीन ऐतिहासिक धरोहरों महाभारत, राजतरंगिणी और कौटिल्य के अर्थशास्त्र को मेमोरी…

22 minutes ago

NC में बगावत की आंच! मंत्रिमंडल विस्तार से भड़के 15 से ज्यादा विधायक, डैमेज कंट्रोल के लिए खुद मैदान में उतरे फारूक अब्दुल्ला

National Conference Rebellion: जम्मू-कश्मीर की सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस में अंदरूनी नाराजगी का मामला लगातार तूल…

29 minutes ago