देश

UP News: अतीक के गुर्गों के हौसले बुलंद, डिमांड पूरी न करने पर परिवार को खत्म करने की दी धमकी, पीड़ित ने CM योगी से मांगी मदद

UP News: माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) की मौत के बाद पुलिस द्वारा उसके गुर्गों के खिलाफ की गई कार्रवाई भी अन्य गुर्गों को नहीं डरा सकी है. माफिया के अन्य गुर्गों के हौसले अभी भी बुलंद हैं और वे लगातार किसानों व व्यापारियों को डरा-धमका कर रंगदारी वसूलने में जुटे हैं. ऐसा ही मामला बरेली के बहेड़ी क्षेत्र से सामने आया है, जहां गुर्गे ने व्यापारी को जमीन कब्जाने के लिए धमकी दे रहे हैं और डिमांड पूरी न करने पर पूरे परिवार को खत्म करने की भी धमकी दी है. इस पर पीड़ितों ने सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ही पुलिस प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है.

पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री, एडीजी समेत प्रशासन के अधिकारियों को ट्वीट कर गुर्गों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. सूत्रों के मुताबिक, बहेड़ी के मोहल्ला टांडा नीम तले निवासी सगीर अहमद ने पत्नी शबनम की ओर से डीजीपी, यूपी पुलिस, एडीजी, आईजी, एसएसपी, कमिश्नर और डीएम से सोशल मीडिया ट्विटर (एक्स) पर शिकायत की है और कहा है कि अतीक के गुर्गों उसके परिवार को जान से मारने और संपत्ति हड़पने की धमकी दे रहे हैं. इस घटना के बाद से ही पूरा परिवार डरा हुआ है. तो वहीं इस पूरे मामले में एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दे दिए हैं.

ये भी पढ़ें- UP News: वसूली के मामले में एसपी ट्रैफिक पर कार्रवाई, छीन लिया गया तबादले का अधिकार, सिपाही सस्पेंड, ऑडियो वायरल

प्रयागराज में किसानों को गुर्गों ने किया परेशान, मुंह में डाली पिस्टल

इसी तरह प्रयागराज से भी माफिया अतीक के गुर्गों का आतंक सामने आया है. खबर सामने आ रही है कि यहां उसके गुर्गों ने किसान के खेत में घुसकर उस पर हमला बोला है और मारपीट करने के साथ ही उसके मुंह में पिस्टल डालकर जान से मारने की धमकी दी है. इस मामले को लेकर पीड़ित ने मरियाडीह के प्रधान सहित कई पर आरोप लगाया है. खबर सामने आ रही है कि माफिया अतीक के गुर्गों ने किसान मो. अकरम पर उसके ही खेत में हमला करने के बाद रंगदारी में कछार की दो बीघा जमीन मांगी है और जमीन न देने पर खेत पर न आने की धमकी दी है और फिर फायरिंग करते हुए फरार हो गए हैं. तो वहीं पीड़ित ने मरियाडीह के प्रधान हिस्ट्रीशीटर समेत कई अज्ञात के खिलाफ पूरामुफ्ती थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

भाई के साथ खेत पर गए थे काम करने

पीड़ित मरियाडीह निवासी मो. अकरम ने मीडिया को बताया कि कछारी इलाके में उनका कई बीघा खेत है. उन्होंने आरोप लगाया कि जिस प्रधान को उन्होंने आरोपित बनाया है, उसकी लम्बे वक्त से उनके खेत पर नजर है. गुरुवार को वह अपने छोटे भाई जुनैद और दामाद इकरार के साथ खेत में गए थे, इसी बीच घोड़े पर सवार होकर अतीक के गुर्गे खेत में पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडा, राड से हमला कर दिया. जुनैद के मुंह में पिस्टल की नाल डालकर धमकाया और कहा कि अगर खेत पर आना है तो दो बीघा जमीन उनके नाम पर रजिस्ट्री करनी होगी. अकरम ने बताया कि इस पर उन्होंने बदमाशों को भगाने की कोशिश की तो उन लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी. आरोपी उन लोगों को जमीन पर धक्का देकर फायरिंग करते हुए फरार हो गए तो गिरने से अकरम व जुनैद घायल हो गए. दूसरी ओर इस पूरी घटना की जानकारी मिलने पर पूरामुफ्ती पुलिस मौके पर पहुंची और खोखा बरामद किया, लेकिन तब तक आरोपित भाग चुके थे. वहीं इस पूरे मामले को लेकर थानाध्यक्ष पूरामुफ्ती अजीत सिंह ने कहा कि सच्चाई का पता लगाने के बाद आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पेट्रोल में 31.2% एथेनॉल की मिलावट! E20 की लिमिट 20%, कर्नाटक में जांच के दौरान खुलासा

E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…

4 minutes ago

दिल्ली-NCR में प्रदूषण की मार, GRAP-3 लागू; 400 पार AQI, इन गाड़ियों पर लगा बैन

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…

19 minutes ago

आज का पंचांग 7 नवंबर 2026: काली चौदस आज रात, जानें पूजा का मुहूर्त, राहुकाल और भद्रा

Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…

58 minutes ago

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

10 hours ago