खेल

IPL 2024: बारिश में धुला GT Vs KKR मैच, गुजरात प्लेऑफ से बाहर

IPL 2024, GT Vs KKR Match Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाला 63वां मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया. बारिश और आंधी के चलते मैच में एक भी बॉल नहीं डाली जा सकी. जिसके चलते दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिए गए. केकेआर की टीम पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है.वहीं मैच रद्द होने के चलते गुजरात टाइटंस प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई.

बारिश में धुला जीटी Vs केकेआर मैच

सोमवार को अहमदाबाद में मौसम लगातार खराब रहा. जिसके चलते 7 बजे होने वाला टॉस भी टल गया. इसके बाद लगातार आंधी-पानी के चलते खिलाड़ी मैदान में नहीं जा सके. शुभमन गिल की अगुवाई में गुजरात टाइटंस की टीम 12 मैचों में से 7 मैच हार चुकी है. इस वक्त गुजरात 11 अंक के साथ अंक तालिका में 8वें पोजिशन पर है. अब गुजरात की टीम अपना आखिरी मैच जीतकर भी सिर्फ 13 अंकों तक ही पहुंच सकती है.

प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई गुजरात टाइटंस

गुजरात टाइटंस की टीम IPL 2024 में प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली तीसरी टीम बन गई है. इससे पहले मुंबई और पंजाब की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. अब प्लेऑफ में बचे हुए तीन स्थानों के लिए 6 टीमों के बीच जंग है. उन 6 टीमों में राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुर जायंट्स है.

दोनों टीमें

कोलकाता नाइट राइडर्स- श्रेयस अय्यर (C), केएस भरत (WK), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, शेरफेन रदरफोर्ड, मनीष पांडे, आंद्रे रसेल, नितीश राणा, वेंकटेश अय्यर, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नारायण , वैभव अरोड़ा, चेतन सकारिया, हर्षित राणा, सुयश शर्मा, मिशेल स्टार्क, दुशमंथा चमीरा, साकिब हुसैन, मुजीब उर रहमान, गस एटकिंसन, अल्लाह गजनफर और फिल साल्ट.

गुजरात टाइटंस- शुभमन गिल (C), डेविड मिलर, मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, अभिनव मनोहर, बी साई सुदर्शन, दर्शन नालकांडे, केन विलियमसन, विजय शंकर, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, नूर अहमद, साई किशोर, राशिद खान, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा, अजमतुल्लाह उमरजई, उमेश यादव, शाहरुख खान, सुशांत मिश्रा, कार्तिक त्यागी, मानव सुथार, स्पेंसर जॉनसन, संदीप वारियर और बीआर शरथ.

ये भी पढ़ें- पंजाब का ये खूंखार बल्लेबाज बीच IPL लौटा इंग्लैंड, जानें आखिर किस वजह से जाना पड़ा घर

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

दिवाली सिर्फ आतिशबाजी नहीं, लोकजीवन का उत्सव है: देहरी पर लक्ष्मी के पग से लेकर ‘सूप संग दरिद्र बाहर’ तक की अनोखी रस्में

Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…

2 minutes ago

Ayodhya Deepotsav 2026: दो दिन अयोध्या में रहेंगे CM योगी, जानिए पूरा कार्यक्रम

Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…

4 minutes ago

योगी सरकार में सरकारी भर्तियों ने पकड़ी रफ्तार, UPSSSC ने जारी किए दो अहम परिणाम

UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…

21 minutes ago

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को दी बल्लेबाजी, 47 ओवर का होगा मुकाबला

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…

33 minutes ago

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, बोले- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…

59 minutes ago