देश

Hapur: खेलते-खेलते 60 फीट गहरे बोरवेल में गिरा बच्चा, 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद NDRF ने सकुशल निकाला

Hapur: उत्तर प्रदेश के हापुड़ के कोटला सादात इलाके में मंगलवार दोपहर खुले बोरवेल के पास खेल रहा चार साल का बच्चा उसमें गिर गया. खबर फैलते ही परिजन और अधिकारी मौके पर पहुंच गए. बोलवेल से लगातार बच्चे के रोने की आवाज आ रही थी. यह बोलवेल हापुड़ नगर पालिका के सरकारी नलकूप का है. लगभग 5-6 घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.

जानकारी के मुताबिक, हापुड़ के फूलगढ़ी मोहल्ला में एक बच्चा खेल रहा था. उसी दौरान करीब चार साल का बच्चा 60 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया. यह बोरवेल नगर पालिका है, जो खराब होने के बाद बंद नहीं किया गया था.

रेक्स्यू के बाद सुरक्षित निकला बच्चा

जानकारी मिलते ही जिला मजिस्ट्रेट मेधा रूपम समेत आलाधिकारी मौके पर पहुंच गईं और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया. थोड़ी ही देर में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की एक टीम मौके पर पहुंच गई है और 60 फीट गहरे बोरवेल में फंसे बच्चे को निकालने के प्रयास में जुट गई. करीब 5-6 घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को सकुशल बाहर निकाल लिया गया. इसके बाद बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ये भी पढ़ें: West Bengal: पश्चिम बंगाल में स्कूल के मिड-डे मील में मिला सांप, खाना खाकर बीमार हुए 30 बच्चे

वहीं, स्थानीय लोगों का आरोप है कि बोरवेल का ढक्कन टूटा हुआ था जिससे बच्चा उसमें गिर गया. इस संबंध में पहले कई बार नगर पालिका में शिकायत की गई थी. लेकिन किसी ने इसे बंद नहीं कराया.

गौरतलब है कि इससे पहले मध्यप्रदेश के बैतूल में बोरवेल में बच्चा गिर गया था. वहां बच्चा 55 फीट गहरे बोरवेल में गिरा था. घटना की सूचना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस की टीमों ने रेस्क्यू शुरू कराया था. सीएम शिवराज सिंह चौहान भी लगातार अपडेट लेते रहे थे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

5 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago