खेल

Prithvi Shaw: जिसे टीम इंडिया ने ठुकराया, अब उस स्टार प्लेयर ने Ranji Trophy में जड़ा दोहरा शतक

Prithvi Shaw scores double-century: पृथ्वी शॉ ने असम के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच के पहले दिन तेज गति से दोहरा शतक जमाया. दाएं हाथ का बल्लेबाज ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की और अपने करियर में पहली बार 300 रन के आंकड़े को पार करने की तरफ बढ़ रहा है. पृथ्वी शॉ मौजूदा रणजी ट्रॉफी सीज़न में फॉर्म में लौटे और असम के खिलाफ एक तेज़ दोहरा शतक बनाया. दाएं हाथ के बल्लेबाज ने मैच के पहले दिन सिर्फ 283 गेंदों पर 240 के स्कोर पर पहले दिन का खेल समाप्त किया. शॉ ने 84.81 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और अपनी पारी में 33 चौके और एक छक्का लगाया.

श्रीलंका सीरीज में नहीं मिला मौका

पृथ्वी शॉ को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज़ में नज़रअंदाज़ किया गया था और वह लगातार मौके का इंतज़ार कर रहे हैं. अगर घरेलू क्रिकेट की बात करे तो ये युवा बल्लेबा लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. बावजूद इसके इस बल्लेबाज को टीम इंडिया में काफी कम मौके मिले हैं. बतौर सलामी बल्लेबाज पृथ्वी का रिकॉर्ड शानदार रहा है. ये बल्लेबाज धीमी गति के साथ साथ तेज गति से खेलने का दमखम रखता है.

ये भी पढ़ें: Prithvi Shaw: जिसे टीम इंडिया ने ठुकराया, अब स्टार प्लेयर ने Ranji Trophy में जड़ा दोहरा शतक

कभी होती थी सहवाग से तुलना, अब टीम में जगह मिलना भी है मुश्किल!

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय सीमित ओवरों की टीम की घोषणा जब हुई थी तब एक नाम ऐसा था जो अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी समय से कमबैक का इंतजार कर रहा था. मगर इस बार भी उसे मौका नहीं मिला. वो और कोई नहीं पृथ्वी शॉ है. अपने करियर के शुरूआत में पृथ्वी शॉ ने अपने परफॉर्मेंस से काफी उम्मीद जगाई थी. लेकिन उसके बाद वो काफी समय तक फ्लॉप रहे.

शॉ ऐसे बल्लेबाज के तौर पर जाने जाते हैं जो एक बार सेट होने पर गेंदबाजों की खूब धुलाई करते हैं. बतौर सलामी बल्लेबाज शॉ खतरनाक बल्लेबाजों में गिने जाते हैं. बता दें उनकी बल्लेबाजी शैली को देखकर ही उनकी तुलना वीरेंद्र सहवाग से होती है.

शॉ आखिरी बार जुलाई 2021 में श्रीलंका के खिलाफ टी20ई में भारत के लिए खेले थे. युवा सलामी बल्लेबाज ने तब से मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है. 2022 इंडियन प्रीमियर लीग में, शॉ ने अपने विस्फोटक क्षमता का प्रदर्शन किया. आईपीएल में दिल्ली के लिए 152.97 की स्ट्राइक रेट से 10 पारियों में 283 रन बनाए. टीम मैनेजमेंट के इस अनदेखी के बाद युवा सलामी बल्लेबाज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक स्टोरी शेयर की थी जिसे देख उनका दुख साफ जाहिर हो रहा था.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

2 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

2 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

4 hours ago