देश

Pravasi Bhartiya Sammelan: 27 प्रवासी भारतीयों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित, कहा- प्रवासियों के लिए हमारे दिल में खास जगह

Pravasi Bhartiya Sammelan: मध्य प्रदेश में इंदौर में चल रहे 17वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन का आज समापन हो गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कार्यक्रम के दूसरे सत्र में शामिल हुईं और प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया. इसके साथ ही राष्ट्रपति ने 27 प्रवासी भारतीयों को ‘प्रवासी भारतीय सम्मान’ से सम्मानित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रवासियों के लिए हमारे दिल में खास जगह है. प्रवासी भारतीय दिवस के समापन सत्र में विदेश मंत्री एस. जयशंकर, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे.

इस कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली और सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी से मुलाकात की.

भारत का मंत्र है कि धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो- शिवराज

इंदौर में 17वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन (Pravasi Bhartiya Sammelan) में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान में कहा कि भारत का मंत्र है कि धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भावना हो और विश्व का कल्याण हो. विश्व का कल्याण तब होगा जब पर्यावरण बचेगा.

विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर ने कहा कि हमारे प्रवासी भारतीयों ने कई क्षेत्रों में समर्पण और प्रतिबद्धता के असाधारण गुणों का प्रदर्शन करके हमें गौरवान्वित किया है. इस सम्मेलन से यह स्पष्ट है कि भारतीय प्रतिभा, कौशल और प्रथाओं की वैश्विक मांग और बढ़ेगी.

समापन कार्यक्रम (Pravasi Bhartiya Sammelan) के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि अपने साथ पूरे विश्व को उठाने का काम प्रवासी भारतीयों ने किया है. 138 करोड़ भारतीयों में 3 करोड़ प्रवासी भारतीय हैं. उन्होंने कहा कि PM मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सारे देशों के साथ कुटनीतिक संबंध बनाकर प्रवासियों को नया सम्मान दिलाया है.

ये भी पढ़ें: Pravasi Bharatiya Sammelan: प्रवासी भारतीय सम्मेलन का समापन आज, मेहमानों को अवॉर्ड प्रदान करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

बता दें कि दुनियाभर में 3 करोड़ से ज्यादा भारतीय रहते हैं, ये 100 से ज्यादा देशों में बसे हैं. सबसे ज्यादा प्रवासी भारतीय अमेरिका में रहते हैं, उसके बाद यूएई, मलेशिया, साउदी अरब, म्यांमार, ब्रिटेन और फिर कनाडा का नंबर आता है. अलग-अलग देशों में बसे ये भारतीय प्रवासी देश का नाम रोशन कर रहे हैं.

ये भी देखें-

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

16 minutes ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

42 minutes ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

51 minutes ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजे आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

1 hour ago

Vijay-Rashmika की टीम पहुंची साइबर क्राइम! सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट और छेड़छाड़ वाले स्क्रीनशॉट का आरोप

Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…

1 hour ago

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

1 hour ago