देश

Hapur News: सड़क जाम में साइड न देना एक पुलिसकर्मी को पड़ा भारी, कार सवार महिला ने फाड़ दी वर्दी, नोच ली नेम प्लेट

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां पर सड़क जाम के दौरान एक सिपाही ने कार सवारों को साइड नहीं दिया तो कार सवार महिला और पुरुष ने उनकी वर्दी फाड़ दी और नेमप्लेट नोच डाला. इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इसके बाद पुलिसकर्मी से बदसलूकी करने के आरोप में दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक मामला हापुड़ के गढ़ रोड़ से सामने आया है.  सड़क पर जाम लगा हुआ था. इसी दौरान जाम में खड़े पुलिसकर्मी मोहन सिंह को साइड देने के लिए कार सवार ने हॉर्न बजाया, लेकिन जाम लगा होने के कारण वह साइड देने में असमर्थ थे. तभी कार से महिला और पुरुष उतरे और उनके साथ गंदी तरह से बात करने लगे, जिसका उन्होंने विरोध किया तो महिला ने उनकी वर्दी में लगा नेम प्लेट नोच लिया और वर्दी फाड़ दी. इसी दौरान किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इस पर पुलिस ने कार के नम्बर से पहचान कर दोनों महिला और पुरुष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और गिरफ्तार भी कर लिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. तो वहीं हापुड़ एसपी अभिषेक वर्मा के आदेश के बाद वीडियो के आधार पर हापुड़ कोतवाली ने कार सवार महिला और पुरुष पर मुकदमा दर्ज कर लिया.

ये भी पढ़ें- Chandrayaan-3: ‘शिवशक्ति प्वाइंट’ का शिवसेना ने किया विरोध, संजय राउत बोले- बीजेपी को हर जगह हिंदुत्व करना है, विक्रम साराभाई…

ये है सजा का प्राविधान

बता दें कि अगर पुलिस पर कोई हमला करता है तो उस पर आईपीसी की धारा 353 के तहत सजा का प्राविधान है. यह एक गैर-संज्ञेय, जमानती और गैर-शमनीय अपराध है और इसका मुकदमा किसी भी मजिस्ट्रेट द्वारा चलाया जा सकता है. इस प्रावधान के तहत दोषी पाए जाने वाले आरोपी को दो साल तक की कैद, जुर्माना या दोनों की सजा हो सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

सीमा पार से आ रही नशे की खेप, अनंतनाग में ताबड़तोड़ छापेमारी, 6 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

Drug Smugglers Arrested Anantnag: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को बताया कि उन्होंने पिछले 24 घंटों…

16 minutes ago

51 लाख कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! EPFO का बड़ा ऐलान, अब 25,000 रुपये सैलरी वालों को भी मिलेगी पेंशन

EPFO Big News: EPFO ने पेंशन योजना (EPS) की अनिवार्य वेतन सीमा 15,000 रुपये से…

34 minutes ago

आरा के संदेश थाना के बैरक में गोली लगने से होमगार्ड जवान की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Ara Home Guard Jawan Death: भोजपुर जिले के संदेश थाना परिसर स्थित बैरक में रविवार…

35 minutes ago

Jantar Mantar अब नहीं रहा प्रोटेस्ट साइट, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला; प्रदर्शन के लिए तय किए गए ये 3 नए स्थान

Jantar Mantar Protest Ban: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आंदोलनों और धरना-प्रदर्शनों का केंद्र रहे ऐतिहासिक…

47 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार भी जाएंगे, सरकार भी जाएगी!’ राहुल गांधी का तीखा प्रहार, दिल्ली सड़कों पर उतरा विपक्ष

Opposition Protest Delhi: इंडी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी ने मुख्य…

1 hour ago