देश

Hardoi: हाथ-पैर पकड़कर पुलिस घसीटते हुए महिला को ले गई थाने, वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने दिए जांच के आदेश

Hardoi: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से पुलिस का अमानवीय चेहरा दिखाता एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि महिला पुलिस एक महिला के दोनों हाथ और पैर पकड़ कर घसीटते हुए ले जा रही है. इस घटना के बाद से सोशल मीडिया यूजर्स यूपी पुलिस की जमकर आलोचना कर रहे हैं. यह वीडियो शनिवार का एसपी ऑफिस के बाहर का बताया जा रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया है तो वहीं आनन-फानन में एसपी ने मामले में विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, पिहानी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला शनिवार को एसपी ऑफिस फरियाद लेकर पहुंची थी. उसका अपने पति से लम्बे समय से विवाद चल रहा है. बताया जा रहा है कि, वह एसपी ऑफिस में शिकायत करने के बजाय ऑफिस की दीवार पर चढ़ गई और हंगामा करने लगी और जान देने की कोशिश करने लगी. इस पर महिला पुलिसकर्मी मौके पर पहुंची और उसे दीवार से नीचे उतारा. फिर हाथ-पैर से पकड़ कर सड़क पर घसीटते हुए महिला थाने ले गई. इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. जानकारी सामने आ रही है कि, कुछ महीने पहले भी महिला ने जान देने की कोशिश की थी और पुलिस ऑफिस की दीवार पर चढ़कर धोती से फंदा बना लिया था और जान देने जा रही थी, लेकिन उपस्थित लोगों ने देखा और उसे बचा लिया.

ये भी पढ़ें- UP News: सपा सांसद एसटी हसन का चौंकाने वाला बयान, बोले- देश में लागू हो शरीयत कानून, रेप के दोषियों को इस्लामी कानून में मिले सजा

जांच के बाद होगी कार्रवाई

इस पूरे मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी ने मीडिया से बात करते हुए जानकारी दी है कि, एक वीडियो संज्ञान में आया है. जो महिला उसमें दिख रही है वह विक्षिप्त है और दीवार पर चढ़ गई थी. किसी तरह से उसे दीवार से उतारा गया. इस दौरान महिला गिर गई तो उसे घसीटते हुए ले जाया गया. उन्होंने कहा कि, यह बहुत ही अमानवीय है. वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच कराई जा रही है. इस मामले में जांच सामने आने के बाद कार्रवाई का जाएगी.

 

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

सिंतबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसु, 6.08% बढ़ी मंहगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

12 minutes ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

13 minutes ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

25 minutes ago

केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ सकती है सैलरी, महंगाई भत्ते के साथ TA में भी मिल सकता है बड़ा फायदा

DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2026 में बड़ी राहत मिल सकती है. DA…

31 minutes ago

महिलाओं के कपड़ों में एंबुलेंस से पहुंचे ATM, तेलंगाना में चोरों ने अनोखे तरीके से की चोरी; देखें CCTV फूटेज

तेलंगाना के कामारेड्डी में चोरों ने एम्बुलेंस में पहुंचकर और महिलाओं की नाइटी पहनकर SBI…

44 minutes ago

CEC पर घमासान: सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले रोका गया INDIA ब्लॉक, राहुल गांधी की टीम ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

INDIA Bloc Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन तेज…

1 hour ago