दुनिया

फ्लाइट से भीख मांगने सऊदी जा रहे थे पाकिस्तानी भिखारी, FIA ने विमान से उतारा नीचे, जानें पूरा मामला

Saudi Arabia: आज के समय में पाकिस्तान कितना बिखारी बन चुका है यह किसी से भी छुपा हुआ नहीं है. उसकी आर्थिक बदहाली किसी से भी छुपी हुई नहीं है. वहां की गरीबी के वीडियो में भी छुपे नहीं है. वहां अनाज के लिए भी लोग इधर-उधर भटकते हैं. वहीं अब तो हद ही हो गई, क्योंकि अब इंटरनेशनल लेवल पर उसकी जोरदार बेज्जती हुई है. ताजा मामला पाकिस्तान के मुल्तान एयरपोर्ट का है. जहां फ्लाइट से पाकिस्तान के 16 भिखारियों को उतारा गया है. यह सभी भिखारी फ्लाइट से सऊदी जाने की फिराक में थे.

संघीय जांच एजेंसी (FIA) ने दो दिन पहले मुल्तान हवाई अड्डे पर सऊदी अरब जाने वाली फ्लाइट से उमरा तीर्थयात्रियों के भेष में 16 कथित भिखारी सवार हुए थे, लेकिन उन्हें पहचान लिया गया और फ्लाइट से तुरंत उतार दिया. पाकिस्तानी न्यूज चैनल डॉन ने FIA के हवाले से बताया कि जिस समूह को विमान से उतारा गिया है उसमें एक बच्चा, 11 महिलाएं और चार पुरुषों शामिल थे.

एजेंटों को देना था आधा पैसा

दरअसल इमिग्रेशन प्रोसेस के समय एफआईए के अधिकारियों ने उन सभी भिखारियों को पकड़ लिया. पूछताछ में उन सभी ने कबूला कि उमरा वीजा के जरिए देश छोड़कर विदेश जाना चाहते थे. तभी उन्होंने यह भी कबूला की वह भीख मांगने के लिए विदेश जा रहे थे. कथित भिखारियों ने यह भी खुलासा किया कि उन्हें अपनी भीख से होने वाली कमाई का आधा पैसा उनकी यात्रा में शामिल एजेंटो को देना होगा. वहीं उमरा वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद उन्हें पाकिस्तान लौटना था. फिलहाल मुल्तान के इन यात्रियों को FIA ने गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़ें-  तुर्की में संसद के पास जोरदार धमाका, सरकार ने बताया आतंकवादी हमला, राजधानी अंकारा में रेड अलर्ट जारी

19 प्रतिशत भिखारी पाकिस्तान से

मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा प्रवासी पाकिस्तानियों पर सीनेट समिति के यह खुलासा किया था कि भिखारियों को अवैध तरीके से भीख मांगने के लिए विदेश भेजा जाता है. इसके बाद ही इनकी गिरफ्तारी हुई है. वहीं मंत्रालय के सचिव ने सीनेट पैनल को बताया था कि विदेशों में पकड़े गए भिखारियों में से कम से कम 19 प्रतिशत भिखारी पाकिस्तान से ही हैं. उन्होंने बताया था कि, “इराकी और सऊदी दोनों राजदूतों ने इन गिरफ्तारियों के कारण जेलों में भीड़भाड़ की सूचना दी है.”

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

अमृतसर पहुंचे सचिन पायलट; हरमंदिर साहिब में टेका माथा, बोले- ‘पंजाब की कानून-व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल’

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने अमृतसर स्थित श्री…

1 minute ago

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा के लिए नो-वोटिंग: BJP की किस पांसे से बैकफुट पर गए अखिलेश यादव?

UP Rajya Sabha Election Update: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर अब वोटिंग नहीं…

2 minutes ago

एयरपोर्ट पर सिम खोजने का झंझट खत्म! एयर इंडिया का EasyRoam करेगा काम आसान

Air India EasyRoam SIM: विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एयर इंडिया ने EasyRoam…

4 minutes ago

अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म रेटिंग में बड़ा सुधार: CARE Ratings से मिली अब तक की सबसे हाई ‘CARE AA’ रेटिंग

Adani Enterprises Credit Rating: CareEdge ने अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म क्रेडिट रेटिंग बढ़ाकर CARE AA…

39 minutes ago

डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट और विदेश यात्रा! सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगी रिपोर्ट, बनाई जाएगी खास कमेटी

सुप्रीम कोर्ट ने दवा कंपनियों द्वारा डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट, विदेश यात्राएं, कैश और अन्य…

48 minutes ago