प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
PM In Andhra Pradesh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (16 जनवरी) से दो दिनों के केरल और आंध्र प्रदेश दौरे पर हैं. इस दौरान पीएम मोदी दोनों राज्यों को करोड़ों की सौगात देंगे और कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. पीएम मोदी आज लेपाक्षी के वीरभद्र मंदिर पहुंचकर प्रार्थना करेंगे और रंगनाथ रामायण की चौपाइयां भी सुनेंगे जो तेलुगु में है. अयोध्या में भव्य राम जन्मभूमि मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से ठीक 6 दिन पहले पीएम मोदी रामायण में खास स्थान रखने वाले लेपाक्षी का दौरा कर रहे हैं.
ऐसा माना जाता है कि लेपाक्षी वह स्थान है जहां माता सीता का अपहरण कर रहे रावण द्वारा गंभीर रूप से घायल होने के बाद जटायु गिरे थे. जटायु ने ही भगवान राम को बताया था कि रावण मां सीता को दक्षिण की ओर लेकर गया है. इसके बाद भगवान राम ने उन्हें मोक्ष प्रदान किया था.
लेपाक्षी की यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नासिक में श्री कला राम मंदिर के दौरे के बाद हो रही है. कुछ दिन पहले पीएम मोदी ने नासिक में गोदावरी नदी के तट पर स्थित पंचवटी का दौरा किया था. उन्होंने काला राम मंदिर में पूजा-अर्चना की और मराठी में रामायण से भगवान राम के अयोध्या आगमन से संबंधित श्लोक सुने भी सुने थे.
-भारत एक्सप्रेस
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…