Categories: देश

Haryana Assembly Election: टिकट नहीं मिलने पर बबीता फोगाट का पहला रिएक्शन, कहा- व्यक्ति से बड़ा दल और दल से बड़ा देश

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हाल ही में 67 प्रत्यिशों की पहली लिस्ट जारी की. इस बार पार्टी ने रेसलर बबीता फोगाट को टिकट नहीं दिया. भाजपा ने बबीता फोगाट की जगह सुनील सांगवान को चरखी-दादरी विधानसभा सीट से टिकट दिया है. टिकट नहीं मिलने पर बबीता फोगाट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पहली प्रतिक्रिया दी.

उन्होंने शुक्रवार को एक्स पोस्ट में लिखा, “व्यक्ति से बड़ा दल और दल से बड़ा देश, यही है मेरी पार्टी का सभी को संदेश!!”

बबीता फोगाट ने आगे लिखा, ” मैं अपने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्णय के साथ खड़ी हूं. पार्टी की एक समर्पित कार्यकर्ता होने के लिहाज से संगठन द्वारा दी गई हर जिम्मेदारियों का आगे भी निर्वहन करूंगी. मैं अपने विधानसभा क्षेत्र चरखी-दादरी की देवतुल्य जनता – जनार्दन का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं, जिन्होंने मुझे अपनी बेटी और बहन की तरह सदैव अपना असीम प्रेम व आशीर्वाद दिया. मैं सदैव आपकी सेवा में आगे भी तत्पर रहूंगी. जय हिंद – जय भारत.”

बता दें कि 2019 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पहलवान बबीता फोगाट भाजपा में शामिल हुई थीं. भाजपा के टिकट पर उन्होंने चरखी- दादरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था. हालांकि, वह चुनाव जीतने में सफल नहीं हो पाई थीं. हाल ही में वीआरएस (वॉलंटरी रिटायरमेंट स्कीम) लेने वाले सुनील सांगवान को भाजपा ने इस सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है. वह अपने पिता की राजनीतिक कर्मभूमि रही चरखी-दादरी सीट से किस्मत आजमा रहे हैं.

हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 5 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे. चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

4 hours ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

4 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

6 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

6 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

7 hours ago