Categories: देश

हरियाणा विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच ‘आप’ को झटका, भाजपा में शामिल हुए रंजीत उप्पल

Haryana Elections 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच आम आदमी पार्टी के पंचकूला जिला अध्यक्ष रंजीत उप्पल ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई. इस मौके पर राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा भी मौजूद रहे. रंजीत उप्पल के भाजपा में शामिल होने से हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच पार्टी को मजबूती मिलेगी. आम आदमी पार्टी के लिए तगड़ा झटका कहा जा सकता है. उप्पल ने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष को भेज दिया है. उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि वे अपने पद पर नहीं रहना चाहते हैं, इसलिए उन्हें पद से मुक्त किया जाए.

कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन के कयास

हरियाणा विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन के कयास लगाए जा रहे हैं. अभी तक इस संबंध में दोनों में से किसी भी पार्टी की तरफ से आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन बताया गया है कि सोमवार को इसे लेकर आधिकारिक ऐलान किया जा सकता है.

10 सीटों की मांग कर रही थी आम आदमी पार्टी

आम आदमी पार्टी के एक सूत्र ने बताया, “दीपक बावरिया और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के बीच वार्ता जारी है. ‘आप’ ने पांच सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है.” बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी 10 सीटों की मांग कर रही थी, लेकिन कांग्रेस सिर्फ पांच सीट ही देने पर अड़ी है. राघव चड्डा बीते दिनों इस संबंध में जानकारी देने वाले थे, लेकिन उन्होंने कोई भी जानकारी देने साफ इनकार कर दिया.

एक ही चरण में संपन्न होंगे चुनाव

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच दिल्ली, हरियाणा और गुजरात में लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को लेकर सहमति बनी थी. इस मामले पर आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती ने एक्स पर आपत्ति जताई थी. उन्होंने शीर्ष नेतृत्व से गठबंधन का मूल्यांकन करने की अपील की थी. 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा के चुनाव एक ही चरण में पांच अक्टूबर को होगा, जबकि नतीजों की घोषणा आठ अक्टूबर को होगी.

आईएएनएस

Recent Posts

मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को फांसी, मेरठ सांप कांड में आया फैसला

Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते…

37 seconds ago

नाना पाटेकर पर लगे आरोपों को लेकर बेटे मल्हार का छलका दर्द, तनुश्री दत्ता पर कही बड़ी बात; माता-पिता के रिश्ते पर भी किया खुलासा

Nana Patekar Controversy: नाना पाटेकर से जुड़े पुराने विवाद पर बेटे मल्हार पाटेकर ने प्रतिक्रिया…

5 minutes ago

यूपी में युवाओं के लिए बड़ा मौका; योगी सरकार की ‘स्टार्टअप नीति-2026’ लॉन्च, अब एआई और डीप-टेक आइडिया को मिलेगी रफ्तार

योगी सरकार ने प्रदेश को स्टार्टअप का हब बनाने के लिए स्टार्टअप नीति-2026 लागू की…

13 minutes ago

लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…

44 minutes ago

सिर्फ इतने रनों की दूरी और टूट जाएगा दुनिया भर का रिकॉर्ड! मंधाना के इस धमाके पर टिकी सबकी निगाहें

Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…

1 hour ago