Most Expensive Fruits In The World
Most Expensive Fruits In The World: जब फलों की कीमत 400-500 रुपये प्रति किलो तक पहुंच जाती है तो हमारे पैरों के नीचे से जमीन खिसक जाती है. हमें लगता है महंगाई कितनी बढ़ गई है, लेकिन सोचिए अगर फलों की कीमत 1000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच जाए तो क्या होगा. ऐसे में आज हम आपको दुनिया के कई सबसे महंगे फलों के बारे में जानकारी देंगे, जिनकी कीमत जानकर आप हैरान हो जाएंगे और आम आदमी इन फलों को खरीदने के बारे में सपने में भी नहीं सोच सकता.
जापान में अंगूर की यह प्रजाति दुनिया के सबसे महंगे फलों में शुमार है. कुछ ही समय पहले इसका एक गुच्छा साढ़े सात लाख रुपये में बिका था, जिसमें बस 24 अंगूर थे. काफी महंगा होने की वजह से इसे अमीरों का फल कहा जाता है.
पीले रंग का दिखने वाला अनानास दुनिया के सबसे महंगे फलों में से एक है. इसे इंग्लैंड की लॉस्ट गार्डेन्स ऑफ हेलिगन में उगाया जाता है. इसकी वजह से इसे लॉस्ट गार्डेन्स ऑफ हेलिगन पाइनएप्पल्स के नाम से जाना जाता है. इसे तैयार होने में करीब दो साल का समय लगता है. आपको जानकर हैरानी होगी कि महज एक अनानास की कीमत करीब 1 लाख रुपये है.
यह भी पढ़ें : क्या आपको पता है पौष्टिक तत्वों से भरपूर दालें भी आपको पहुंचा सकती हैं कई नुकसान? उनके बारे में यहां जानें
क्या आपने कभी चौकोर तरबूज खाया या देखा है. जी हां, दुनिया में सिर्फ गोल ही नहीं बल्कि चौकोर तरबूज भी होते हैं. इसकी खेती जापान में की जाती है, जिसका वजन 5 किलो के आस-पास होता है. ये तरबूज चौकोर इसीलिए होता है क्योंकि इन्हें एक चौकोर डब्बे के अंदर उगाया जाता है. आपको जानकर हैरानी होंगी कि एक चौकोर तरबूज की कीमत करीब 60 हजार रुपये है.
युबरी खरबूजा दुनिया के महंगें फलों में से एक है. इस फल की खेती जापान में होती है. युबरी खरबूजा बस वहीं पर मिलता है. इस फल का निर्यात बहुत कम किया जाता है. इस फल को सूरज की रोशनी में नहीं बल्कि ग्रीन हाउस में उगाया जाता है. जापान में मिलने वाले एक युबरी कस्तूरी खरबूजे की कीमत 10 लाख रुपये है. हालांकि साल 2019 में यह खरबूजे 33,00,000 रुपये में नीलाम हुए थे. अंदर से नारंगी दिखने वाला यह फल काफी मीठा और फायदेमंद होता है.
INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…
चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…
INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…
Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…