खेल

भारत, पाकिस्तान नहीं… वसीम अकरम ने इस देश के पूर्व तेज गेंदबाज को बताया ‘ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने उस खिलाड़ी के नाम का ऐलान किया है, जो वर्ल्ड क्रिकेट में ‘ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ हैं. दरअसल, एस्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए स्विंग के जादूगर ने ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम को लेकर बातचीत की. वसीम अकरम ने उसमें न ही भारत के किसी खिलाड़ी का नाम लिया और न ही पाकिस्तान के. उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज को ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम बताया है. पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज मैल्कम मार्शल को ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम कहा है.

अकरम ने इस खिलाड़ी को बताया ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम

वसीम अकरम ने बातचीत में कहा कि वेस्टइंडीज के मैल्कम मार्शल अकेले ऐसे गेंदबाज रहे हैं, जिन्होंने एशियाई धरती पर भी अपनी गेंदबाजी से कहर बरपाया है. जब मैं युवा था, तो उनसे काफी कुछ सीखने को मिला था. उन्होंने आगे कहा कि एक बार मैंने उनसे पूछा था कि आपकी क्या खासियत है. इस पर उन्होंने कहा था कि आप पहले ही गेंद से बल्लेबाज पर आक्रमकता दिखाना शुरू कर दें, ना कि पहले वार्म अप करें और शुरुआत में कमजोर गेंद फेंके.

उनसे काफी कुछ सीखा है- वसीम अकरम

वसीम अकरम ने आगे कहा कि उन्होंने उनसे सीखा है कि पहली ही गेंद से आक्रमकता दिखानी होती है. अकरम ने आगे कहा कि ऐसे कई गेंदबाज होते हैं, जो शुरुआत में दो से तीन गेंद हल्की फेंकते हैं, जिससे वो अपनी शरीर को खोल सके, लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए. वसीम अकरम ने कहा कि अगर आप ऐसा करते हैं तो आप बल्लेबाज को क्रीज पर जमने का मौका देंगे. इसलिए आपको पहले ही गेंद से अटैक करना होगा. यहीं मैंने उनसे सीखा है. इसलिए मैं उन्हें ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम मानता हूं.

ये भी पढ़ें-

NZ vs AUS: केन विलियमसन ने 100वें टेस्ट के दूसरी पारी में ठोका अर्धशतक, बनाया ये खास रिकॉर्ड

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में टूटा 100 पुराना रिकॉर्ड, दोनों टीमों के स्पिनर्स ने झटके इतने विकेट

Rahul Dravid ने अजित अगरकर की जमकर की तारीफ, कहा- आसान नहीं होता सेलेक्टर्स का काम

IPL 2024: एमएस धोनी ने साथी खिलाड़ियों के साथ की मस्ती, तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने शेयर की तस्वीर

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

Aaj Ka Panchang: आज है रमा एकादशी और मालव्य योग..! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त

आज 5 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की रमा एकादशी मनाई जा…

20 minutes ago

रमा एकादशी पर बन रहा मालव्य योग..! मकर-धनु समेत इन 5 राशियों की बदल जाएगी किस्मत, मेष वाले सावधान

5 नवंबर 2026 को रमा एकादशी पर मालव्य, बुधादित्य और लक्ष्मीनारायण योग का संयोग बन…

30 minutes ago