Jind Road Accident
Jind Road Accident: हरियाणा से सड़क हादसे की एक दर्दनाक खबर सामने आई है. राज्य के जिंद जिले में बस और क्रूजर के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिसमें 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. वहीं, 25 लोग जख्मी हुए हैं. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस प्रशासन की टीम पहुंची. वहीं, घटना के तुरंत बाद आसपास के सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया गया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इसकी आवाज सुनकर आसपास लोग डर गए.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब साढ़े 9 बजे भिवानी डिपो की एक बस जींद बस स्टैंड से निकली थी. जैसे ही बस बीबीपुर गांव के पास पहुंची तो सामने से आर रही एक क्रूजर जीप से उसकी भीषण टक्कर हो गई. यह टक्कर आमने-सामने थी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जीप के परखच्चे उड़ गए और कई लोग गाड़ी में ही फंस गए. घटना के बाद चीख पुकार मच गई. यह सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और जख्मी हुए लोगों की मदद करने लगे. सूचना पर पुलिस प्रशासन भी पहुंचा.
ये भी पढ़ें- हरियाणा पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी का छोटा भाई हुआ ढेर
बताया गया कि इस हादसे में कुल 7 लोगों की जान गई है. वहीं, 25 लोग जख्मी हुए हैं. गंभीर रूप से जख्मी लोगों को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. बता दें कि बीते मई महीने भी एक क्रूजर का एक्सीडेंट हो गया था. तब उसमें सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी. क्रूजर की यह टक्कर ट्रक के साथ हुई थी.
-भारत एक्सप्रेस
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…