लाइफस्टाइल

बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम से दूर रहने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

Monsoon Cold: मानसून में गर्मी और नमी होती है जो कि कीटाणुओं के प्रजनन के लिए परफेक्ट मौसम है, इसमें मक्खी और मच्छर के अलावा कई जहरीले कीटाणुओं की संख्या बढ़ जाती है. ये सभी इंसानों में बीमारियां फैलाते हैं, यही कारण है कि बरसात के मौसम में फ्लू होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है. बारिश के मौसम में अगर शरीर का ख्याल सही से न रखा जाए तो यह बीमारियों का घर बन जाता है. इस मौसम में होने वाली ज्यादातर बीमारियां एक दूसरे में फैलती हैं, ऐसे में आप अपने साथ साथ घर वालों को भी बीमार कर सकते हैं. तो आइए जानते है बरसात के मौसम में स्वास्थ्य की देखभाल कैसे करें?

बरसात के मौसम में कैसे रखें स्वास्थ्य का ध्यान?

कोरोना महामारी के फैलने के बाद से लोग समझ चुके हैं कि हाथ धोना कितना जरुरी है. बारिश के मौसम में भी बार-बार हाथ धोने की आदत डाल लेनी चाहिए. फ्लू फैलाने वाले वायरस आमतौर पर हाथ के जरिए ही आपके शरीर में खाने के माध्यम से पहुंचता हैं. बस स्टॉप, सार्वजनिक शौचालय, बाजार जैसी जगहों पर कीटाणु बहुत होते हैं. ऐसे में वह आपके संपर्क में आकर आपको फ्लू जैसी बीमारी दे सकते हैं. बारिश के मौसम में बार-बार साबुन से हाथ धोने से कीटाणु खत्म हो सकते हैं.

घर में खाएं खाना

बारिश के मौसम में स्ट्रीट फूड्स से बचना चाहिए घर में पका खाएं और ध्यान रखें कि बाहर से सब्जी लाते वक्त इसे अच्छे से साफ करें. अपने खाने में ताजे फल और सब्जियों की मात्रा बढ़ा दें.

ये भी पढ़ें:रैपिड एक्स ट्रेन के कॉरिडोर का 70 फीसदी निर्माण कार्य पूरा, जानिए, कब से कर सकेंगे सफर

मच्छरों से बचाव

बरसात के मौसम में ध्यान रखें कि आपके आस पास पानी जमा न हो पानी में मच्छरों को पनपने के लिए अनुकूल वातावरण मिलता है जिससे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनियो जैसी बीमारियों फैलती हैं. आप घर में कपूर का तेल, नीम का तेल इस्तेमाल करके मच्छरों को भगा सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

48 minutes ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

2 hours ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

3 hours ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

3 hours ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

3 hours ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

3 hours ago