Haryana Deepika Adhana Pilot: हरियाणा के फरीदाबाद की रहने वाली पायलट दीपिका अधाना ने युद्ध जैसे हालात के बीच बहादुरी दिखाते हुए 169 भारतीयों को सुरक्षित भारत पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. एअर इंडिया एक्सप्रेस की पायलट दीपिका अधाना उस टीम का हिस्सा थीं, जिसने UAE से भारतीय नागरिकों को रेस्क्यू कर दिल्ली लाने का मिशन पूरा किया.
दीपिका अधाना ने मीडिया से बातचीत में बताया कि जब उन्होंने अपने परिवार को बताया कि उन्हें वॉर जोन के पास मिशन पर जाना है, तो परिवार ने उन्हें रोकने की बजाय हिम्मत और जिम्मेदारी से काम करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि परिवार का भरोसा और समर्थन उनके लिए सबसे बड़ी ताकत बना.
दीपिका ने बताया कि 6 मार्च की सुबह करीब सवा 10 बजे उन्हें रेस्क्यू अभियान के तहत UAE के रास अल खैमाह एयरपोर्ट जाने का आदेश मिला. दरअसल, इस फ्लाइट में उनकी एक पायलट दोस्त जाने वाली थी, लेकिन उड़ान से करीब दो घंटे पहले उन्हें अचानक इस मिशन के लिए भेज दिया गया. आदेश मिलते ही वह अपनी टीम के साथ तुरंत रवाना हो गईं.
इस फ्लाइट में कुल छह महिलाएं शामिल थीं. इनमें कैप्टन जसविंदर कौर, पायलट दीपिका अधाना और चार महिला क्रू मेंबर थीं. दीपिका ने बताया कि युद्ध के माहौल की वजह से सभी क्रू मेंबर के मन में थोड़ा डर जरूर था, लेकिन उन्हें सुरक्षा को लेकर भरोसा दिलाया गया था. इसी भरोसे के साथ टीम ने सामान्य दिनों की तरह ही अपनी जिम्मेदारी निभाई.
दीपिका अधाना ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे विमान रास अल खैमाह एयरपोर्ट पर उतरा. एयरपोर्ट पर लोगों की संख्या कम थी, लेकिन वहां किसी तरह की अफरा-तफरी या घबराहट का माहौल नहीं था. करीब एक घंटे के अंदर 169 भारतीय यात्रियों को विमान में बैठाया गया और दोपहर साढ़े 3 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भर दी गई.
ये भी पढ़ें: ‘कभी फ्लाइंग किस, कभी आंख मटकाना…’, अमित शाह ने लोकसभा में एक-एक कर गिनाए राहुल गांधी के कारनामे
दीपिका ने बताया कि जब विमान UAE से उड़ान भर रहा था, उसी दौरान कुछ समय के लिए एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया था. हालांकि थोड़ी देर बाद नेटवर्क फिर से ठीक हो गया और उड़ान सामान्य रूप से जारी रही. उन्होंने कहा कि जब विमान दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा, तो कई यात्रियों ने उतरते समय क्रू मेंबर को धन्यवाद कहा. लोगों की खुशी और राहत देखकर पूरी टीम को अपने काम पर गर्व महसूस हुआ.
-भारत एक्सप्रेस
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…
Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…