देश

हरियाणा के रेवाड़ी कारखाना में विस्फोट, 4 कर्मचारियों की हुई मौत; 10 से अधिक लोगों की हालत गंभीर

Rewari Factory Explosion: रेवाड़ी में धारूहेड़ा के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक कलपुर्जा विनिर्माण कंपनी के कारखाने में बॉयलर में विस्फोट होने से घायल हुए चार श्रमिकों की मौत हो गई है, वहीं 10 से अधिक लोगों की हालत गंभीर है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी है.

पुलिस निरीक्षक जगदीश चंदर ने कहा कि रोहतक के पीजीआईएमएस अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार रात को तीन श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मृत्यु हो गई.

हादसे में झुलस गए 40 श्रमिक

मृतकों की पहचान 32 वर्षीय अजय, 37 वर्षीय विजय, 27 वर्षीय रामू और 38 वर्षीय राजेश के रूप में हुई है। चारों उत्तर प्रदेश के निवासी थे. धारूहेड़ा के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक कलपुर्जा विनिर्माण कंपनी के कारखाने में शनिवार को यह विस्फोट हुआ था. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस हादसे में 40 श्रमिक झुलस गए थे. इनमें से दस श्रमिकों को रेवाड़ी ट्रॉमा सेंटर में, 20 से अधिक श्रमिकों को पीजीआईएमएस रोहतक में, चार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में और अन्य को यहां धारूहेड़ा में भर्ती कराया गया था.

कारखाने के बॉयलर में हुआ विस्फोट

बाद में पांच श्रमिकों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी. पुलिस ने रविवार को कारखाने के बॉयलर में हुए विस्फोट के मामले में ठेकेदार और अन्य पर मामला दर्ज किया था. उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के रहने वाले मजदूर राज कुमार की शिकायत के आधार पर इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस घटना की जांच एक एसडीएम की अगुवाई में कराने का आदेश दिया था.

यह भी पढ़ें: बदायूं डबल मर्डर में हो रहे कई खुलासे, आरोपी ने की थी 5 हजार रुपये कि डिमांड तो बच्चों की मां से मांगी थी चाय, तीसरे बच्चे ने ऐसे बचाई जान

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: बदायूं में दोहरे हत्याकांड से तनाव, मासूमों की हत्या करने वाले का पुलिस ने किया एनकाउंटर

Dipesh Thakur

Recent Posts

Gold Silver Price: करवा चौथ पर सोने की कीमतों में उछाल, चांदी में नरमी बरकार; जानें आज के ताजा दाम

करवा चौथ और त्योहारी सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की…

1 second ago

Bigg Boss 20: क्या सच में घर से बेघर हो गए गुल्लू? यंग के साथ हुई हाथापाई के बाद उड़ रही एविक्शन की अफवाह

बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…

26 minutes ago

इजरायल में फंसा सत्ता का पेच: बहुमत से दूर सभी गुट, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा?

इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…

42 minutes ago

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

2 hours ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

2 hours ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

3 hours ago