लाइफस्टाइल

फल-सब्जियों को लंबे समय तक रखना चाहते हैं फ्रेश, तो फॉलो करें ये आसान टिप्स, नहीं रहेगा सड़ने का डर

Tips To Keep Fridge Clean: बिजी लाइफस्टाइल के कारण बाजार से रोजाना ताजे फल-सब्जियां खरीदना आसान काम नहीं है. इसलिए लोग एक साथ कई सारे फल-सब्जियां खरीद लेते हैं और फ्रिज में स्टोर करने के लिए रख देते हैं. लेकिन कई बार फ्रिज में स्टोर करने के बाद भी फल-सब्जियां खराब हो जाती हैं. ऐसा अक्सर गर्मियों के दिनों में होता है क्योंकि वे गर्मी के कारण जल्दी सड़ जाते है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप अपने किचन में मौजूद खाद्य पदार्थों को लंबे समय तक स्टोर कर सकते हैं जिससे वह खराब न हो जाएं. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताएंगे जो आपके लिए काम आ सकते हैं साथ ही उनका नैचुरल स्वाद भी बना रहेगा.

फॉलों करें ये आसान टिप्स

कई लोग जल्दबाजी में मार्केट से फल-सब्जियां लाकर तुंरत फ्रिज में स्टोर होने के लिए फ्रिंज में रख देते हैं. लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि बाजार से लाए फल-सब्जियां अक्सर गीलें और गंदे होते हैं. ऐसे में उन्हें फ्रिज में रखने से बचना चाहिए. पहले उन्हें अच्छे से धो लें उसके बाद ही फ्रिज में रखें. क्योंकि गीली फल-सब्जियां जल्दी सड़ने लगती है और खराब भी हो जाती है.

फिर्ज का दरवाजा अच्छे से करें बंद

कई बार ऐसा होता है लोग काम में व्यस्थ रहने की वजह से फ्रिज कै दरवाजा ठिक से बंद करना भूल जाते हैं. ऐसे में जह आप बाजार से फल-सब्जियां लाकर फ्रिज में रखने जाते हैं तो फिर्ज का दरवाजा अच्छे से बंद कर दें और बार-बार फ्रिज खोलने से बचें. जब आपको काम हो तभी फ्रिज का दरवाजा खोलें. देर तक दरवाजा खुला छोड़ने से अंदर रखा सामान खराब हो सकता है.

ये भी पढ़ें:अब तक की सबसे खतरनाक बीमारी, जिसमें रातों रात बदल जाता है बोलने का तरीका, जानें कैसे होती है और इसका इलाज?

घर से बाहर जाने से पहले करें ये काम

अगर आपको गर्मी की छुट्टियों के लिए घर से कुछ दिनों के लिए बाहर जाना है तो जाने से पहले फ्रिज से खराब होने वाली चीजों को निकाल कर रख दें. अगर आपके फ्रिज में हॉलिडे मॉड ऑन करने का ऑप्शन दिया गया है तो ऑन कर सकते हैं ताकि आपके न रहने पर फ्रिज बहुत कम बिजली की खपत करें.

फ्रिज की सर्विसिंग कराएं

अगर आपका फ्रिज गंदा है तो उसे नियमित सफाई की बेहद जरूरत है. अगर गलती से आपसे फ्रिज के अंदर खाने-पीने का सामान गिर गया है तो उसे तुरंत साफ कर दें ताकि उसमें बैक्टीरिया न पनपें. अगर आप फ्रिज की सफाई नहीं करते हैं तो बदबू आने लगती है और उसमें रखा खाना भी खराब होने लगता है. अगर आपको लगता है कि फ्रीज की कूलिंग सही से नहीं हो रही है तो सर्विस प्रोवाइडर से संपर्क करें और फ्रिज की सर्विसिंग कराएं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘वोट चोरी’ मुद्दे पर राहुल का आंदोलन जारी रखने का संदेश, यूथ कांग्रेस-NSUI के कार्यकर्ताओं को बताया ‘बब्बर शेर’

राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…

1 minute ago

Maha Saptami 2026: 17 या 18 अक्टूबर? महासप्तमी 2026 की सही तारीख को लेकर न हों कंफ्यूज, जानें पंचांग का पूरा गणित

Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…

9 minutes ago

‘कल्पना से परे, इंसानी सीमाओं से भी आगे’ Elon Musk ने लॉन्च की उड़ने वाली सुपरकार, स्पेसएक्स तकनीक से मचा तहलका

Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…

22 minutes ago

US Visa Update: 2 लाख रुपये से ज्यादा की फीस देकर भी क्यों नहीं मिलेगा समय पर H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड? जानें अमेरिका का नया नियम

US Immigration: अमेरिका में इमिग्रेशन नियमों में बदलाव की तैयारी, प्रीमियम प्रोसेसिंग की समय-सीमा बढ़ने…

31 minutes ago

अमेरिका में गन-कल्चर का कहर..! स्कूल में गोलीबारी कांड, 5 साल के मासूमों को भून डाला

अमेरिका के ओरेगॉन राज्य के बेंड शहर स्थित सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल में गोलीबारी की…

37 minutes ago

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

1 hour ago