देश

Haryana Violence: नूंह के बाद सोहना में भड़की हिंसा, दंगाइयों ने गाड़ियों में लगाई आग, दो होमगार्ड जवानों की मौत, इंटरनेट सेवाएं सस्पेंड

हरियाणा के नूंह जिले में विहिप (VHP) की ओर से निकाले जा रहे जुलूस के दौरान भड़की हिंसा में अब तक दो होमगार्ड जवानों की मौत हो गई है. इसके अलावा डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं एहतियात के तौर पर जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है और इंटरनेट सेवा को सस्पेंड कर दिया गया है. स्थिति को संभालने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से सुरक्षा बलों की 15 कंपनियों को नूंह भेजा गया है. वहीं नूंह के बाद गुरुग्राम से सटे सोहना में भी हिंसा की आग पहुंच गई.

ढाई हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

बताया जा रहा है कि नूंह में हुई हिंसा की खबर मिलते ही सोहना में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने चार गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया और कई दुकानों में आग लगा दी. इसके साथ ही सड़क को भी जाम कर दिया. जिससे आवागमन भी बाधित हो गया. राज्य के गृह मंत्री अनिल विज ने जानकारी देते हुए बताया कि हिंसा वाले इलाकों से करीब ढाई हजार लोगों को बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है.

यह भी पढ़ें- Haryana: नूंह में बवाल- शोभायात्रा पर पत्‍थरबाजी के बाद भड़की हिंसा, पुलिस थाने में भी आगजनी; इंटरनेट बंद, धारा 144 लागू

धारा 144 लागू, इंटरनेट सेवाएं सस्पेंड

नूंह और गुरुग्राम में धारा 144 लागू करने के साथ ही फरीदाबाद में इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है. वहीं सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल-कॉलेजों को मंगलवार तक बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं. गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त कला रामचंद्रन ने कहा कि जिले के दो होमगार्ड के जवानों की नूंह से सटे इलाकों में हुई हिंसा में मौत हो गई. इसके अलावा 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. सीएम मनोहर लाल खट्टर ने लोगों से अपील की है कि शांति बनाए रखें. कोई भी ऐसा काम न करें जिससे हिंसा को बल मिले. पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है. जल्द ही स्थिति सामान्य करने की कोशिश की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

9 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

51 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

60 minutes ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

1 hour ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago