देश

Maharashtra-Thane Accident: महाराष्ट्र के ठाणे में बड़ा हादसा, पुल निर्माण में गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 17 लोगों की दर्दनाक मौत, कई जख्मी

Maharashtra-Thane Accident: महाराष्ट्र में एक बड़ा हादसा हो गया है.आज सुबह यहां के ठाणे में पुल निर्माण के दौरान क्रेन और स्लैब गिर गए, जिसमें दबकर 17 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. इनके अलावा कई लोग इस हादसे में जख्मी बताए जा रहे हैं. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, यह हादसा ठाणे के शाहपुर के पास हुआ है. यहां समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे के तीसरे चरण का निर्माण कार्य चल रहा था और तभी एक गर्डर मशीन गिर गई जिससे दबकर 17 लोगों की मौत हुई है. पुलिस ने सभी शवों को बरामद कर लिया है. फिलहाल बचाव कार्य जारी है.

Maharashtra-Thane Accident: बचाव कार्य में जुटी एनडीआरएफ की टीम

महाराष्ट्र के ठाणे में एक बड़ा हादसा हो गया है. यह हादसा शाहपुर में खुटाडी सरलांबी गांव में हुआ है. न्यूज एजेंसी के अनुसार, यहां समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे के तीसरे चरण का निर्माण कार्य चल रहा था और तभी एक गर्डर मशीन गिर गई जिससे दबकर 16 लोगों की मौत हुई है वहीं, चार लोग जख्मी बताए जा रहे हैं. घटनास्थल पर बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की दो टीमों को तैनात किया गया है. एनडीआरएफ के अनुसार, अब तब कुल 17 लोगों के शव बरामद किए गए हैं और तीन लोगों के घायल होने की सूचना है.

ये भी पढ़ें- ‘ये सब पाकिस्तान से ऑपरेट हो रहे हैं’, जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस में ASI समेत 4 लोगों को गोली मारने वाले RPF कॉन्सटेबल का वीडियो वायरल

गर्डर मशीन के गिरने से यह बड़ी घटना हुई है. बता दें कि इस मशीन का इस्तेमाल राजमार्ग और हाई-स्पीड रेल पुल निर्माण परियोजनाओं में प्रीकास्ट बॉक्स गर्डर्स स्थापित करने के लिए किया जाता है. मिली जानकारी के अनुसार, जिस समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे पर यह काम चल रहा था वह राजमार्ग करीब 701 किलोमीटर लंबा बन रहा है. समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे के तीसरे चरण का निर्माण कार्य के दौरान यह घटना हुई है.यह हाईवे मुंबई को नागपुर से जोड़ता है.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

इमरान खान को देश छोड़ना पड़ेगा या मिलेगी राहत? बॉम्बे हाईकोर्ट में कल होगा बड़ा फैसला

इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…

6 hours ago

चीन-पाक सीमा पर किलेबंदी! 2.12 लाख करोड़ रुपये की डिफेंस डील को मंजूरी

Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…

6 hours ago

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

8 hours ago