देश

Raju Punjabi : ‘देसी देसी ना बोल्या कर…’ गाने वाले हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी नहीं रहे, सपना चौधरी संग थी मशहूर जोड़ी

Singer Raju Punjabi Death: ‘देसी देसी ना बोल्या कर…’ जैसा पॉपुलर गाने देने वाले हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी नहीं रहे. मंगलवार रात राजू पंजाबी का 40 साल की उम्र में निधन हो गया. वह पिछले 10 दिन से हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे. डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें काला पीलिया था. इस वह से उनके लीवर और फेफड़ों में इंफेक्शन हो गया था. हालात बिगड़ने के कारण उन्हें वैंटिलेटर पर रखा गया था.

राजस्थान में किया जाएगा अंतिम संस्कार

खबर है कि आज सुबह राजू पंजाबी के शव को उनके पैतृक राजस्थान के जिला हनुमानगढ़ के गांव रावतसर खेड़ा में ले जाया गया है. जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. उनके एक परिचित ने बताया कि राजू पंजाबी ने हिसार के आजाद नगर में एक मकान किराए पर लिया हुआ था. उनकी मौत की खबर आने के बाद कुछ लोग उनके किराए के मकान पर पहुंचे. हालांकि, उनके शव को वहां नहीं लाया गया. अस्पताल से सीधे राजस्थान के लिए रवाना कर दिया गया.

1996 में भजनों से की थी गायन की शुरुआत

राजू पंजाबी ने 1996 में भजनों से अपने गायन की शुरुआत की थी. उनके गाने गांव-कस्‍बों में काफी सुने जाते थे. उन्‍होंने देसी-देसी, सॉलिड बॉडी, तू चीज लाजवाब, सैंडल जैसे मशहूर गाने हरियाणा की म्यूजिक इंडस्ट्री देकर एक नई पहचान बनाई. खासकर, राजू पंजाबी ने हरियाणवी गायन को नई उूंचाई दी. सपना चौधरी के साथ उनकी जोड़ी काफी मशहूर हुई. राजू पंजाबी का अंतिम गाना 12 अगस्त को रिलीज हुआ था. जिसके बोल- ‘आपसे मिलके यारा हमको अच्छा लगा था’ हैं.

आधा परिवार हरियाणा तो आधा राजस्‍थान में रह रहा

राजू पंजाबी का आधा परिवार हरियाणा तो आधा राजस्‍थान में रह रहा है. वह 3 बेटियों के पिता थे. मौजूदा समय में वह हरियाणा में हिसार के आजाद नगर में रह रहे थे.

यह भी पढ़ें: PM Modi Meet Falguni Shah: पीएम मोदी से मिलकर खुश नजर आईं ग्रैमी विनर फाल्गुनी शाह, बोलीं- 6 महीने किया है साथ में काम

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

9 minutes ago

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

13 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

39 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

42 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

2 hours ago