देश

Heatwave In UP: बलिया के साथ ही वाराणसी में भी जारी है हीटवेव का कहर, सरकारी अस्पताल पहुंचे 250 से ज्यादा मरीज, 70 भर्ती, 15 की मौत

Heatwave In UP: भीषण गर्मी और लू के कारण यूपी के पूर्वांचल के कई जिले हीट वेव की चपेट में आ गए हैं. बलिया के साथ ही देवरिया, गोरखपुर के बाद अब वाराणसी का कहर भी हीट वेव से लगातार जारी है. खबर सामने आ रही है कि, यहां के अस्पतालों में हीट वेव के शिकार लोगों की संख्या बढ़ गई है. डायरिया, डिहाइड्रेशन, बुखार, हीट स्ट्रोक से ग्रसित लोग अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं, इसमें कई लोगों की जान भी जा चुकी है.

मीडिया सूत्रों की मानें और आंकड़ों पर नजर डालें तो वाराणसी के दो सरकारी अस्पताल पंडित दीनदयाल राजकीय चिकित्सालय और श्री शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल में हीट वेव की चपेट में आए करीब 250 लोग इलाज कराने के लिए पहुंचे हैं. इसमें से कुछ का प्राथमिक उपचार कर उन्हें घर जाने की सलाह दी गई है तो करीब 60 से 70 मरीजों को स्थिति ठीक न होने की वजह से भर्ती कर लिया गया है. जानकारी सामने आ रही है कि, उन्हें ड्रिप लगाकर, दवाएं देकर चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है. अस्पताल में करीब 15 लोगों की मौत भी दर्ज की गई है. हालांकि प्रशासन का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हीट वेव से मृत्यु की पुष्टि होती है, ऐसे में अस्पताल में हुई मौतें हीट वेव से ही हुई हैं इसको प्रमाणित नहीं किया जा सकता. फिलहाल एकदम से बढ़ी मौतों के आंकड़ों ने लोगों को चिंता में डाल दिया है.

ये भी पढ़ें- Ballia: नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला, अब तक 69 लोगों की गई जान, पिछले 24 घंटों में 14 मरीजों ने तोड़ा दम

वहीं हीटवेव के कहर को देखते हुए वाराणसी में स्वास्थ्य विभाग की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है. लोगों को धूप में घर से बाहर न निकलने और गर्मी से बचने के लिए जरूरी उपाय करने की सलाह दी गई है. हीट वेव की चपेट में आने पर किए जाने वाले उपाय और बचाव से संबंधित जानकारी भी लोगों को दी जा रही है. सीएमओ ने वाराणसी के अस्पतालों को हाई अलर्ट कर दिया है. सरकारी अस्पतालों में दवाएं व जरूरी संसाधनों की व्यवस्था कर डॉक्टरों की 24 घंटे तैनाती की गई है. जिला प्रशासन भी इस पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. वहीं बलिया में भी लगातार मौतों की खबर सामने आ रही है. फिलहाल अभी जिला प्रशासन ने इन मौतों की पुष्टि हीट वेव से होने की नहीं की है, लेकिन लगातार होती मौतों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दिवाली के बाद सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, भोपाल से दिल्ली ट्रायल ट्रांसफर की मांग; CBI के हलफनामे पर आरोपी पक्ष ने उठाए सवाल

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद…

7 minutes ago

BS-VI नियमों पर वकीलों को बड़ी राहत, कोर्ट के कार्यदिवसों में चला सकेंगे पुरानी गाड़ियां; जानें नया आदेश

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…

39 minutes ago

दिल्ली-NCR की हवा हुई और जहरीली, GRAP-3 लागू; निर्माण कार्यों और पुरानी गाड़ियों पर सख्ती

Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…

41 minutes ago

पंजाब में चलती कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, 1,500 से ज्यादा यात्रियों की बची जान; चार कोच प्रभावित

पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग…

59 minutes ago

200 करोड़ के सुकेश ठगी केस में नोरा फतेही का बयान दर्ज, 30 नवंबर को फिर होगी पेशी; जैकलीन भी गवाह

Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…

1 hour ago