वीडियो

UP News: वाराणसी में गर्मी ने तोड़ा 3 दशकों का रिकॉर्ड, इंसानों के साथ ही पशु-पक्षी भी परेशान, सूने पड़े हैं पर्यटन स्थल

UP News: भीषण गर्मी का प्रकोप पूरे प्रदेश को हलकान किए है. भीषण गर्मी के कारण लोग बेहाल हैं. इंसानों के साथ ही पशु-पक्षी भी इंद्र देव की कृपा के लिए तरस रहे हैं. अभी तक यूपी का मानसून ने रुख नहीं किया है. तो वहीं सूर्य देव भी अपनी प्रचंड शक्ति का प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे लोगों का घर के बाहर निकलना दूभर हो गया है. दूसरे विकास के नाम पर काटे गए पेड़-पौधे व जंगलों की कमी होने के कारण पशु-पक्षी भी इस भीषण गर्मी में परेशान हैं.

जहां एक ओर बलिया से लेकर वाराणसी तक एक सप्ताह के भीतर मौत के आंकड़ों में तेजी देखी गई है तो वहीं वाराणसी की गर्मी ने पिछले कई दशकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक वाराणसी में गर्मी से आम जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है. गर्मी से मनुष्य ही नहीं पशु-पक्षी भी बेहाल हैं. तेज धूप और लू से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जानकारों का कहना है कि इससे पहले सन् 1992 में ऐसी भीषण गर्मी पड़ी थी, जब पशु-पक्षी भी व्याकुल हो गए थे. वहीं इस सम्बंध में मौसम विभाग की माने तो गर्मी से राहत के लिए अभी कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा. जानकारी सामने आ रही है कि, काशी में प्री मानसून बारिश में भी अभी देरी है. मानसून में देरी की रिपोर्ट पहले आ चुकी है, इसलिए अभी मानसूनी बारिश के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा. ‌

ये भी पढ़ें- भक्ति और शक्ति के प्रतीक हनुमान जी को ‘एंग्री बर्ड’ बना दिया- ‘आदिपुरुष’ पर भड़के भूपेश बघेल

तो वहीं खबर सामने आ रही है कि, वाराणसी में पिछले तीन-चार दिनों से पारा करीब 45 डिग्री के करीब ही मंडरा रहा है. पारे में गिरावट ना होने की वजह से शाम तक भीषण गर्मी बनी हुई है तो वहीं रात में भी न्यूनतम तापमान गर्मी से लोगों को राहत नहीं दिला पा रहा है. गर्मी के कारण काशी के गंगा घाट व अन्य पर्यटन स्थल सूने पड़े हैं. जो कि‌ हमेशा गुलजार रहते थे. इसी तरह गंगा घाट के पत्थर सूर्य की किरणें पड़ने के कारण इस कदर तप रहे हैं कि कोई भी यहां ठहरना मुनासिब नहीं समझ रहा है तो दूसरी ओर काशी के महाश्मशान घाट पर शवदाह के लिए लोगों को लम्बा इंतजार करना पड़ रहा है. भीषण गर्मी के कारण पर्यटकों की आवाजाही में भी कमी दर्ज की गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘सड़क पर चीखती रही लड़की, नहीं माने मनचले!’ बिहार के जमुई में कपल से बदसलूकी का VIDEO वायरल

Jamui Viral Video : जमुई का एक कथित वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में…

4 minutes ago

परीक्षा, मोबाइल और ChatGPT… IIT बॉम्बे छात्र की मौत से उठे कई सवाल

IIT बॉम्बे के 22 वर्षीय छात्र साहिल रविंद्र वाकोड़े की हॉस्टल में मौत हो गई.…

11 minutes ago

21 या 22 सितंबर? परिवर्तिनी एकादशी की तारीख पर बड़ा भ्रम, नोट करें सही डेट

Parivartini Ekadashi 2026: परिवर्तिनी एकादशी 2026 का व्रत उदया तिथि के अनुसार 22 सितंबर को…

17 minutes ago

एशियन गेम्स में भारतीय शूटरों का जलवा! तीन सिल्वर से किया श्रीगणेश, इलावेनिल वलारिवन ने जीते दो पदक

Asian Games 2026 में भारतीय निशानेबाजों ने शानदार शुरुआत की है. भारत ने शूटिंग में…

37 minutes ago

कांग्रेस का ‘हाथ’ थाम लेंगी ममता बनर्जी? नंदीग्राम उपचुनाव में ‘दीदी’ के सरेंडर पर कल्याण बनर्जी ने बोला हमला

नंदीग्राम उपचुनाव में TMC उम्मीदवार के नाम वापसी और कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन के बाद…

39 minutes ago

शारदीय नवरात्र 2026: 8 या 9 दिन? महासंयोग देख पंडित भी हैरान, नोट करें सही तारीख

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्र 2026 की शुरुआत 11 अक्टूबर से हो रही है. इस…

56 minutes ago