देश

UP News: झांसी में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में लगी भीषण आग, 4 की मौत, आधा दर्जन से अधिक घायल, मचा हाहाकार

देवेश प्रताप सिंह राठौर

UP News: उत्तर प्रदेश के झांसी (Jhansi) जिले के सिटी बाजार में स्थित इलेक्ट्रानिक्स की दुकान में लगी भीषण आग में 4 की मौत और आधा दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है. घटना सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के रामा बुक डिपो चौराहे के पास हुई. सोमवार को लगी आग के बाद भीड़-भाड़ वाले इलाके में भगदड़ मच गई थी. तो वहीं बताया जा रहा है कि पहले एक मोबाइल शॉप से भयंकर धुआं निकलने लगा तो देखते ही देखते धुआं भयंकर आग में तब्दील हो गया और उसके बगल में बनी इलेक्ट्रनिक की दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया. सूचना पर जब तक फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची तब तक दोनों दुकानें जलकर राख हो चुकी थीं.

बताया जा रहा है दुकानों में लगे जनरेटरों में भी आग लगने से भयंकर विष्फोट हुआ है. आग इतनी भीषण थी 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड आग बुझा सकी. जानकारी के मुताबिक मिशन कंपाउंड निवासी रितेश अग्रवाल की सीपरी बाजार रामा बुक डिपो चौराहे पर बी आर ट्रेड्स के नाम से इलेक्ट्रॉनिक और मोबाइल शॉप की दुकान है. सोमवार की दोपहर अचानक शॉर्ट सर्किट होने से दुकान में भयंकर आग लग गई. जब तक कोई कुछ समझ पाता आग इतनी भयंकर तरीके से फैल गई की पास एक और दुकान और मकान को अपनी चपेट में ले लिया.

ये भी पढ़ें- डीएमआरसी ने किया बड़ा एलान, बदला जाएगा हुडा सिटी सेंटर स्टेशन का नाम

आग की भयानक लपटें देखकर आस-पास अफरा तफरी का माहौल बन गया. इधर सूचना मिलते ही पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंच कर आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया. फिलहाल इस आगजनी की घटना में करोड़ो की कीमत का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है. तो वहीं इस घटना में चार लोगों की हुई मौत के बाद कोहराम मच गया है. इस घटना में केकेपुरी निवासी असिस्टेंट मैनेजर रागिनी राजपूत की जलकर मौत हो गई है. अभी मरे हुए अन्य तीन लोगों की शिनाख्त नहीं हो सकी है. बताया जा रहा है कि कुछ जो दुकान में थे वो तो ऊपर से कूद गए थे जो कि घायल हो गए, लेकिन जो नहीं कूद सके या उनको भागने का मौका नहीं मिला वो जलकर राख हो गए हैं. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में आगे की जांच में जुटी है तो वहीं आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है.
-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

6 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

6 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

7 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

7 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

8 hours ago