देश

जैसलमेर में 64 जगहों पर मिले पानी के भंडार, हेलीबोर्न सर्वे से हुआ बड़ा खुलासा

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के हेलीबोर्न सर्वे (Heliborne Geophysical Survey) ने जैसलमेर जिले में 64 जगहों पर भूजल मिलने की संभावना जताई है. पोखरण तहसील के कई गांवों में जहां पहले पानी नहीं मिला था अब भूजल भंडार मिलने की उम्मीद है. यह सर्वे NGRI हैदराबाद और केंद्रीय भूजल बोर्ड (CGWUB) ने किया. इससे पश्चिमी राजस्थान के जल संकट में बड़ी राहत मिलेगी. सूखे के चलते परेशान लोग अब उम्मीद की किरण देख रहे हैं. यह खोज राजस्थान के मरुस्थलीय इलाकों के लिए ऐतिहासिक है.

हेलीबोर्न सर्वे का क्या है तरीका?

जानकारी के मुताबिक, हेलीबोर्न सर्वे हेलिकॉप्टर से किया जाता है. इसमें इलेक्ट्रोमैग्नेटिक और जियोफिजिकल तकनीक से जमीन के नीचे 500 मीटर तक की जानकारी ली जाती है. यह तरीका तेज और सटीक है जोकि बड़े क्षेत्र को कवर करता है। सर्वे से भूजल के स्रोत, उनकी गहराई, मीठे और खारे पानी के क्षेत्र के अलावा कृत्रिम रिचार्ज की जगहों की जानकारी मिलती है. राजस्थान में कुल 66810 वर्ग किमी क्षेत्र कवर किया गया. जैसलमेर में करीब 15000 वर्ग किमी में सर्वे हुआ. यह राष्ट्रीय एक्विफर मैपिंग प्रोग्राम का हिस्सा है.

यह भी पढ़ें: ‘सपने देखो, साथ मिलकर आगे बढ़ो’: अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का युवा पीढ़ी को प्रेरणादायक संदेश

पोखरण तहसील में बड़ी उम्मीद

दरअसल, पोखरण तहसील का ज्यादातर हिस्सा भूजल की दृष्टि से कमजोर माना जाता है. लेकिन हेलीबोर्न सर्वे ने फलसूंड से छायन और धुडसर से राजगढ़ तक के इलाकों में भूजल भंडार मिलने की संभावना जताई है. इसके अंतर्गत कुल 64 स्थान चिह्नित किए गए हैं. इनमें से अधिकांश गांवों में पेयजल की किल्लत है. पहले जांच में पानी नहीं मिला था. फलसूंड इलाका विशेष रूप से महत्वपूर्ण है. यहां भूजल मिलना बड़ी उपलब्धि होगी. पोकरण और भनियाणा में नहर का पानी उपलब्ध है लेकिन नलकूप बनाकर आपात स्थिति में लोगों को पानी मिल सकेगा.

कब शुरू हुआ सर्वे?

बता दें कि 2021-22 में जल शक्ति मंत्रालय ने राजस्थान के मरुस्थलीय इलाकों में हेलीबोर्न सर्वे शुरू किया था. जिसके नतीजे अब सामने आ रहे हैं. इसके अंतर्गत जैसलमेर में 64 स्थान चिह्नित हुए हैं. यह सर्वे राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में 3.88 लाख वर्ग किमी क्षेत्र कवर करेगा. इससे जल संरक्षण और सतत विकास में बड़ी मदद मिलेगी। सूखे इलाकों में पानी की समस्या का स्थाई समाधान मिल सकता है.

पश्चिमी राजस्थान के लिए राहत की खबर

पश्चिमी राजस्थान में पानी की समस्या (Rajasthan water crisis) लंबे समय से है. यह खोज सूखे प्रभावित इलाकों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है. भूजल भंडार मिलने से पेयजल और सिंचाई में मदद मिलेगी। ग्रामीणों की जिंदगी आसान हो जाएगी. यह सर्वे भारत की जल सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है. जैसलमेर के लोग अब उम्मीद से भरे हैं. सरकार ने इस दिशा में काम तेज किया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

14 minutes ago

दिवाली के बाद सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, भोपाल से दिल्ली ट्रायल ट्रांसफर की मांग; CBI के हलफनामे पर आरोपी पक्ष ने उठाए सवाल

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद…

53 minutes ago

BS-VI नियमों पर वकीलों को बड़ी राहत, कोर्ट के कार्यदिवसों में चला सकेंगे पुरानी गाड़ियां; जानें नया आदेश

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…

1 hour ago

दिल्ली-NCR की हवा हुई और जहरीली, GRAP-3 लागू; निर्माण कार्यों और पुरानी गाड़ियों पर सख्ती

Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…

1 hour ago