देश

UP News: केरल में ब्लास्ट के बाद UP में हाई अलर्ट, इन जिलों में सुरक्षा एजेंसियों की पैनी नजर

UP High Alert: केरल में रविवार को हुए ब्लास्ट के बाद उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. त्योहारों को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात कर दी गई है. वहीं  यूपी के संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है. प्रदेश के तमाम जिलों में सुरक्षा एजेंसियों ने अपनी पैनी नजर गड़ा दी है.

बता दें कि केरल के एर्नाकुलम में ईसाई समाज की एक सभा का आयोजन किया जा रहा था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे. इसी दौरान एक साथ तीन धमाके होने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. इस धमाके में जहां एक की मौत की खबर सामने आ रही है तो वहीं 36 लोगों के घायल हो गए हैं, जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ये भी पढ़ें– Kerala: ईसाइयों की प्रार्थना सभा में 3 धमाके, एक व्यक्ति की मौत, करीब 2 दर्जन घायल, जांच के लिए NIA की टीम रवाना

सभी जिलों को सतर्क रहने का दिया गया निर्देश

इस सम्बंध में स्पेशल डीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने प्रदेश के सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है. प्रदेश में एटीएस को भी अलर्ट कर दिया गया है. केरल ब्लास्ट के बाद एटीएस की टीम हाल ही में मिले इनपुट को फिर से खंगालने में जुट गई हैं और लगातार संवेदनशील इलाकों पर नजर बनाए हुए हैं. खासकर यूपी की राजधानी लखनऊ के साथ ही कानपुर, मेरठ, अलीगढ़, वाराणसी, बागपत, हापुड़, रामपुर, बरेली और आगरा सहित कई जिलों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश जारी किए गए हैं.

इजरायल-फिलिस्तीन कार्यक्रमों पर भी पैनी नजर

खबर सामने आ रही है कि प्रदेश में इजरायल-फिलिस्तीन युद्ध से जुड़े कार्यक्रमों पर भी पैनी नजर रखने का निर्देश जारी किया गया है. बताया जा रहा है कि कार्यक्रमों में मौजूद लोगों के साथ ही वर्चुअल माध्यम से जुड़ने वालों पर भी पैनी नजर रखी जाएगी. बता दें कि केरल में तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन हो रहा था, जिसमें फिलिस्तीन आतंकी संगठन हमास ने ऑनलाइन कार्यक्रम को सम्बोधित किया था. इसके बाद से पूरे देश में बवाल मचा है और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

55 minutes ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

58 minutes ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

2 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

3 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

3 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

3 hours ago