हाईकोर्ट ने डीएचएफएल फाइनेंस केस मामले में निदेशक धीरज वधावन की मेडिकल आधार पर जमानत की मांग वाली याचिका पर सीबीआई को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. न्यायमूर्ति ज्योंति सिंह ने सीबीआई से जवाब देने को कहते हुए सुनवाई स्थगित कर दी है.
इससे पहले राऊज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को धीरज वधावन की जमानत याचिका को सुनवाई योग्य न होने के आधार पर खारिज कर दिया था. उसने सीबीआई को 11 मई के बाद उन्हें गिरफ्तार करने और 24 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के आलोक में सीबीआई से उन्हें पेश करने का निर्देश भी दिया था. उससे पहले बाम्बे हाईकोर्ट ने धीरज वधावन 11 मई तक सुरक्षा प्रदान की थी. जिसको अवधि शनिवार को खत्म हो रही है. धीरज वधावन को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी सर्जरी की गई थी. अब वे अपने घर पर रहकर ईलाज करा रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और…
Akash Anand: बसपा से निकाल दिये गए आकाश आनंद की एक बार फिर घर वापसी…
Donald Trump: राष्ट्रपति चुनाव पर टिप्पणी करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पोस्ट में…
गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में लाजपत नगर के पास रावण का पुतला बनाने के लिए…
Gwalior News: ग्वालियर के पड़ाव थाने के ठीक सामने नाश्ता दुकान संचालक अशोक पाल पर…
UP Election 2027: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सपा पर निशाना साधते हुए गठबंधन का…