देश

दिल्ली हाईकोर्ट ने चाइल्ड पोर्न सामग्री के मामले में आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो मामले बंद करने संबंधी निचली अदालत के फैसले पर आपत्ति जताई

दिल्ली हाईकोर्ट ने चाइल्ड पोर्न सामाग्री के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो मामले को बंद करने संबंधी निचली अदालत के फैसले पर आपत्ति जताई है. उसने विशेष परिस्थिति में अपने अधिकार का प्रयोग करते हुए एक जनहित याचिका को पुनरीक्षण याचिका में तब्दील कर दिया और उस मामले में आरोपमुक्त किए गए दो आरोपियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.साथ ही इस मामले में वकील आशा तिवारी को न्याय मित्र नियुक्त किया है.

मामले को एकल पीठ के पास भेज दिया

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनमोहन एवं न्यायमूर्ति मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा की पीठ ने यह आदेश एक जनिहत याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया. पीठ ने कहा कि भले ही आपराधिक मामलों में जनिहत याचिका पर आम तौर पर विचार नहीं किया जाता है, लेकिन निचली अदालत का पारित आदेश कानून के अनुरूप नहीं है. उसके इस आदेश से न्याय का गर्भपात हुआ है. पीठ ने यह कहते हुए इस मामले पर पुर्नविचार के लिए एकल पीठ के पास भेज दिया है और उसके समक्ष सूचिबद्ध करने का निर्देश दिया है.

याचिका में क्या था

कड़कड़डूमा कोर्ट ने आदेश के खिलाफ तुलिर चैरिटेबल ट्रस्ट नामक एक संगठन ने हाईकोर्ट में जनिहत याचिका दाखिल की थी. बाल यौन शोषण सामग्री (सीएसएएम) से जुड़े लगभग 73 वीडियो आरोपियों के उपकरणों से बरामद होने के बाद सीबीआई ने मामले में दो लोगों को आरोपी बनाया था. सीबीआई ने निचली अदालत के आदेश के खिलाफ अपील दाखिल नहीं की थी. कोर्ट ने सीबीआई के वकील से पूछा कि क्या वह इस मामले में अपील दाखिल करेंगे. वकील के न कहने पर कोर्ट ने जनहित याचिका को पुनरीक्षण याचिका में तब्दील कर दिया और आरोपियों को नोटिस जारी किया.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

हफ्ते के पहले दिन लुढ़का सोना, चांदी के तेवर हुए तीखे; खरीदारी से पहले चेक करें लेटेस्ट भाव

अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला असर देखने…

39 minutes ago

क्या अब आसानी से पूरे देश में सामान बेच सकेंगे छोटे व्यापारी? जानिए GST काउंसिल का नया प्लान

GST Meeting 2026: जीएसटी परिषद की आगामी 57वीं बैठक में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं और MSME…

44 minutes ago

मेंटल हेल्थ के चलते इस दिग्गज गेंदबाज ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…

1 hour ago

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

1 hour ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

2 hours ago