देश

Himachal Pradesh Exit Poll: ये एग्जिट पोल हिमाचल में दिला रहा है कांग्रेस को बहुमत, बीजेपी के लिए रिवाज बदलने की डगर मुश्किल!

Himachal Pradesh Exit Poll: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होता दिख रहा है. हालांकि कड़ी टक्कर के बीच कांग्रेस को हल्की बढ़त का अनुमान लगाया जा रहा है. आज तक-एक्सिस माय इंडिया (Aaj tak-axis my india) के एग्जिट पोल के मुताबिक, कांग्रेस को 44 प्रतिशत, BJP को 42 प्रतिशत और केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को 2 प्रतिशत वोट शेयर मिलता दिख रहा है.

वहीं, अगर सीटों की बात करें तो कांग्रेस को 30 से 40 सीटें मिलने के संकेत दिख रहे है. भाजपा को 24-34 सीटे मिलती दिख रही है. हालांकि आम आदमी पार्टी को किसी भी सीट पर जीत मिलते नहीं दिख रही है. यदि एग्जिट पोल संख्या अच्छी रहती है, जिसकी पुष्टि 8 दिसंबर को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद होगी, तो परिणाम बीजेपी के लिए एक झटका होगा.

न्यूज 24-टुडे चाणक्य

न्यूज 24-टुडे चाणक्य के एग्जिट पोल के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है. अगर एक प्रतिशत वोट भी इधर-उधर हुआ तो राज्य का सियासी माहौल बदल सकता है. हालांकि, निर्दलियों की जीत से हिमाचल का मुकाबला रोचक हो जाएगा.

बीजेपी- 33 सीटें

कांग्रेस- 33 सीटें

अन्य- 02 सीटें

टाइम्स नाउ-ईटीजी

टाइम्स नाउ-ईटीजी के सर्वे के मुताबिक, हिमाचल में एक बार फिर बीजेपी वापसी कर सकती है.

बीजेपी- 34-42 सीटें

कांग्रेस- 24-32 सीटें

अन्य- 1-3 सीटें

एबीपी-सी वोटर

एबीपी-सी वोटर के एग्जिट पोल सर्वें के मुताबिक हिमाचाल में कांग्रेस और बीजेपी में साधा टक्कर है, लेकिन बीजेपी को बढ़त मिलता दिख रहा है.
बीजेपी- 33 से 41 सीटें
कांग्रेस- 24 से 32 सीटें
अन्य- 0-4 सीटें

रिपब्लिक-पी मार्क

रिपब्लिक-पी मार्क के सर्वे के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में भाजपा सत्ता में एक बार फिर वापसी कर सकती है.
बीजेपी- 34-39 सीटें
कांग्रेस- 28-33 सीटें
आप- 0-1 सीट
अन्य- 1-4 सीटे

जन की बात

जन की बात के एग्जिट पोल सर्वे के मुताबिक बीजेपी को 32 से 40 सीटें मिलने के संकेत है. तो वहीं कांग्रेस को 27 से 34 सीटें मिलने की संभावना है.

बता दें कि, हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाने के लिए 68 सीटों में से 35 सीटों की जरूरत होती है. साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को 48.79 फीसदी वोट मिले थे. साथ ही कांग्रेस को 41.6 प्रतिशत वोट शेयर मिला था.

ये भी पढ़ें : Gujarat Exit Poll 2022: गुजरात में किसका पलड़ा भारी, BJP-AAP में कौन मारेगा बाजी

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

6 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

6 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

6 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

6 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

7 hours ago