मनोरंजन

Kader Khan से थप्पड़ खाने के बाद Shakti Kapoor छोड़ना चाहते थे बॉलीवुड, पैरों में गिरकर कहा था- मेरा करियर खत्म हो गया

Kader Khan:  मशहूर एक्टर शक्ति कपूर ( Shakti Kapoor) ने बॉलीवुड छोड़ने का फैसला कर लिया था, उन्हें लगने लगा था कि उनका करियर खत्म हो गया. दरअसल 1983 में आई फिल्म ‘मवाली’ में उन्हें इतने थप्पड़ पड़े कि उन्होंने सोच लिया था कि अब फिल्मों में काम नहीं करना है.  शक्ति कपूर ( Shakti Kapoor) हाल ही में ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) पहुंचे थे और यहां उन्होंने बताया कि एक सीक्वेंस के लिए उन्हें कादर खान (Kadar Khan) और अरुणा ईरानी (Aruna Irani) से थप्पड़ खाने पड़े थे, जिससे उनका मनोबल टूट गया था.

शक्ति कपूर ने बताया- पहली कॉमेडी फिल्म

‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) में दौरान शक्ति कपूर ने बताया- पहली कॉमेडी फिल्म ‘सत्ते पे सत्ता’ करके उन्हें पहचान मिल गई थी, शक्ति ने बताया कि जब रमेश सिप्पी ने उन्हें कॉमेडी रोल के लिए अप्रोच किया तो वो हैरान रह गए और सोचने लगे कि उनके विलेन के रोल्स इतने पसंद किए जाते हैं. तो फिर उन्हें कॉमेडी रोल क्यों ऑफर किया जा रहा है? शक्ति ने बताया कि जब ‘मवाली’ फिल्म के लिए वो शॉट दे रहे थे. तो कादर खान ने उन्हें जोरदार थप्पड़ मारा था, इसके बाद दूसरे शॉट में अरुणा ईरानी ने थप्पड़ मारा था, वो दोनों बार जमीन पर गिर गए.  तीसरी बार फिर ऐसा हुआ तो वो टूट गए.

ये भी पढ़ें- Priyanka Chopra: स्विमसूट में प्रियंका ने दिखाया हॉट अंदाज, Photos देख फैंस हुए मदहोश

शक्ति कपूर ( Shakti Kapoor) ने बताया कि वो परेशान हो गये और उन्होंने फिल्मी दुनिया छोड़ने का मन बना लिया. वो कादर खान के पास जाकर उनके पैरों पर गिर गए और कहा कि वो बॉलीवुड छोड़ना चाहते हैं. शक्ति ने कादर खान से कहा- ‘मैं आपके पैर छूता हूं कृपया मेरा शाम का टिकट बुक कर दें.  मैं इस फिल्म का हिस्सा नहीं बनना चाहता. मेरा करियर समाप्त हो गया है, और मैंने अभी तक शादी नहीं की है’.

शक्ति कपूर को लगा खत्म हो गया उनका करियर

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

5 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

5 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

5 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

6 hours ago