देश

Hindenburg Research: हिंडनबर्ग के आरोपों को सेबी चीफ ने किया खारिज, माधबी पुरी बुच बोलीं- छवि खराब करने की कोशिश

Hindenburg Research:हिंडनबर्ग की ओर से सेबी चीफ के खिलाफ जारी हुई रिपोर्ट में लगाए आरोपों पर माधबी बुच और उनके पति धवल बुच ने बयान जारी किया है. माधबी बुच ने अपने बयान में कहा है कि 10 अगस्त को जारी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में हमारे खिलाफ लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद हैं. उसमें जरा भी सच्चाई नहीं है.

आरोपों को किया खारिज

सेबी चीफ ने आगे कहा, हम हिंडनबर्ग की ओर से लगाए गए सारे आरोपों को सिरे से खारिज करते हैं. हमारा जीवन एक खुली किताब की तरह है. हमें भी खुलासे करने की जरूरत थी, वो सारी सूचनाएं बीते सालों में सेबी को दी गई हैं.

“वित्तीय दस्तावेज सार्वजनिक करने में मुझे परेशानी नहीं”

माधबी और उनके पति धवल बुच ने ये भी कहा कि हमें अपने वित्तीय दस्तावेजों को सार्वजनिक करने में कोई परेशानी नहीं है. हम उस समय के डॉक्यूमेंट्स को भी जारी कर सकते हैं, जब हम निजी जिंदगी जी रहे थे. किसी भी अथॉरिटी को सारे दस्तावेज देने को तैयार हैं.

मेरी छवि खराब करने की कोशिश- माधबी

माधबी ने कहा, हिंडनबर्ग ने सेबी द्वारा भेजे गए नोटिस के जवाब में मेरे चरित्र हनन की कोशिश की है, इसलिए इसपर पूरी पारदर्शिता के साथ जल्द ही विस्तार से बयान जारी करेंगे.

यह भी पढ़ें- कांग्रेस पर भड़कीं मायावती…खरगे के इस दावे पर बोलीं- “बाबा साहेब को जाता है आरक्षण का पूरा श्रेय”

हिंडनबर्ग की ओर से बीत शनिवार (10 अगस्त) को एक रिपोर्ट जारी की गई थी, जिसमें दावा किया गया है कि अडानी समूह के खिलाफ चल रही सेबी की जांच इसलिए आगे नहीं बढ़ रही है क्योंकि सेबी चीफ माधवी और उनके पति धवल बुच के अडानी ग्रुप के साथ संबंध हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

5 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

6 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

6 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

6 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

7 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

7 hours ago