आस्था

Raksha Bandhan 2024: रक्षा बंधन पर बहनें सुबह-सुबह नहीं बांध सकेंगी राखी, ये 2 वजह हैं खास

Raksha Bandhan 2024: रक्षा बंधन का पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम को दर्शाता है. सावन पूर्णिमा के दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं. रक्षा बंधन के दिन बहनें सुबह-सुबह स्नान-पूजा के बाद अपने भाई को राखी बांधती हैं, लेकिन इस बार रक्षा बंधन के दिन सुबह का समय राखी बांधने के लिए शुभ नहीं है. कहा जाता है कि शुभ मुहूर्त में राखी बांधना मंगलकारी साबित होता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस बार रक्षा बंधन के दिन सुबह-सुबह राखी बांधना क्यों नहीं शुभ और इसके लिए शुभ मुहूर्त क्या है.

रक्षा बंधन के दिन भद्रा काल | Raksha Bandhan 2024 Bhadra Kaal

दृक पंचांग के अनुसार, इस साल रक्षा बंधन के दिन भद्रा काल सुबह 6 बजकर 21 मिनट से शुरू होगा. जबकि, भद्रा काल की समाप्ति दोपहर 1 बजकर 32 मिनट पर होगी. चूंकि, रक्षा बंधन के दिन भद्रा काल सुबह-सुबह है. ऐसे में इस बार रक्षा बंधन के दिन सुबह में भद्रा काल के दौरान राखी बांधना शुभ नहीं होगा.

रक्षा बंधन के दिन राहु काल | Raksha Bandhan 2024 Rahu Kaal

पंचांग के अनुसार, इस बार रक्षा बंधन के दिन राहु काल सुबह 7 बजकर 56 मिनट से 9 बजकर 31 मिनट तक रहेगा. सनातन धर्म में राहु काल के दौरान शुभ कार्य निषेध माना गया है. इसलिए, इस बार रक्षा बंधन के दिन सुबह-सुबह राखी नहीं बांधी जा सकती है.

सावन पूर्णिमा 2024 | Sawan Purnima 2024

पंचांग के मुताबिक, सावन मास की पूर्णिमा तिथि 19 अगस्त को सुबह 3 बजकर 4 मिनट से शुरू होगी. जबकि, पूर्णिमा तिथि की समाप्ति रात 11 बजकर 55 मिनट पर होगी. ऐसे में इस बार राखी बांधने के लिए बहनों को दोपहर 1 बजकर 32 मिनट तक लंबा इंतजार करना होगा.

भद्रा के दौरान राखी बांधना क्यों है निषेध

धर्मशास्त्र और ज्योतिष शास्त्र के जानकारों के अनुसार, भद्रा काल के दौरान राखी बांधना शुभ नहीं है. इस संबंध में मान्यता है कि रावण की बहन ने भद्रा के दौरान ही अपने भाई की कलाई पर राखी बांधा था. परिणाम यह हुआ कि उसी साल श्रीराम के हाथों रावण का वध हो गया था. कहते हैं कि तभी से भद्रा के दौरान राखी नहीं बांधी जाती है.

रक्षा बंधन के दिन राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

इस साल रक्षा बंधन के दिन राखी बांधने के लिए शुभ मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 7 मिनट से रात 8 बजकर 20 तक है. इसके अलावा रक्षा बंधन के दिन प्रदोष काल शाम 6 बजकर 57 मिनट से रात 9 बजकर 10 मिनट तक है. ऐसे में यह समय राखी बांधने के लिए सबसे शुभ होगा.

यह भी पढ़ें: रक्षा बंधन पर बनेंगे ये 6 शुभ संयोग, सही डेट, शुभ मुहूर्त और भद्रा लेकर कंफ्यूजन कर लें दूर

Dipesh Thakur

Recent Posts

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

4 minutes ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: UP पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…

17 minutes ago

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज: तेज हवाओं से मिली राहत, जल्द पड़ सकती है ठंड की आहट

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…

23 minutes ago

पाकिस्तान में क्या हो रहा है? इमरान की पार्टी पर शहबाज सरकार का बड़ा एक्शन, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू

Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…

36 minutes ago

अडानी ग्रुप का बड़ा कदम: कच्छ कॉपर प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी होगी इंटीग्रेट

अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…

43 minutes ago

37 साल बाद लौटा गायब विमान? फ्लाइट 914 की रहस्यमयी कहानी का सच जानकर रह जाएंगे हैरान

Flight 914 Mystery Reality: क्या पैन एम फ्लाइट 914 सच में 37 साल बाद वापस…

53 minutes ago