देश

हिंडनबर्ग की जिस रिपोर्ट से उद्योग जगत में मचा था हाहाकार, अब उसी का SEBI ने खोल दिया काला चिट्ठा

बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने हिंडनबर्ग रिसर्च को भेजे गए अपने 46-पृष्ठ के कारण बताओ नोटिस में जानकारी दी है कि कैसे अमेरिकी शॉर्ट-सेलर ने अदाणी समूह पर अपनी आलोचनात्मक रिपोर्ट की अग्रिम प्रति सार्वजनिक रूप से इसे प्रकाशित करने के दो माह पहले न्यूयार्क स्थित हेज फंड मैनेजर मार्क किंगडन के साथ शेयर किया.

कारण बताओ नोटिस में आरोप लगाया गया है कि हिंडनबर्ग, किंगडन के हेज फंड और कोटक महिंद्रा बैंक से जुड़े एक ब्रोकर ने रिपोर्ट के प्रकाशन के बाद अदाणी समूह की 10 सूचीबद्ध फर्मों के बाजार मूल्य में 150 बिलियन डॉलर से अधिक की गिरावट से लाभ उठाया.

सेबी ने हिंडनबर्ग पर अदाणी समूह के शेयरों में घबराहट में बिक्री को प्रेरित करने के लिए गैर-सार्वजनिक और भ्रामक जानकारी का उपयोग कर मिलीभगत के माध्यम से अनुचित लाभ कमाने का भी आरोप लगाया है.

पिछले सप्ताह वरिष्ठ वकील महेश जेठमलानी ने आरोप लगाया था कि चीनी संबंधों वाले एक व्यवसायी ने हिंडनबर्ग रिसर्च को रिपोर्ट सौंपने का काम सौंपा था. इसके कारण अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में जेठमलानी ने दावा किया कि किंगडन कैपिटल मैनेजमेंट एलएलसी के पीछे अमेरिकी व्यवसायी किंगडन ने अदाणी समूह पर रिपोर्ट तैयार करने के लिए हिंडनबर्ग को काम पर रखा था.

सेबी ने हिंडनबर्ग रिसर्च, नाथन एंडरसन और मॉरीशस स्थित विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) किंगडन की संस्थाओं को अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के शेयरों में व्यापार उल्लंघन के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है. इसके कारण हिंडनबर्ग रिपोर्ट और उसके बाद की स्थिति बनी.

यह भी पढ़ें- ‘अडानी समूह के खिलाफ फर्जी रिपोर्ट…किंगडन के साथ मिलकर हिंडनबर्ग ने रची साजिश’, सेबी की नोटिस में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

सेबी द्वारा की गई जांच में यह भी पता चला कि कोटक महिंद्रा और हिंडनबर्ग ने अदाणी के शेयरों में शॉर्ट पोजीशन लेने के लिए मिलकर साजिश रची थी.

कोटक महिंद्रा बैंक की एक इकाई कोटक महिंद्रा (इंटरनेशनल) लिमिटेड ने कहा है कि हिंडनबर्ग कभी भी समूह के के-इंडिया ऑपर्च्युनिटीज फंड (केआईओएफ) और कोटक महिंद्रा इंटरनेशनल लिमिटेड (केएमआईएल) का ग्राहक नहीं था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

गिनती ही नहीं थम रही! उत्तर प्रदेश में 2 पर सिमटी कांग्रेस लड़ेगी 403 सीटें? दिल्ली प्लान से हिला गठबंधन

Congress Plan For UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दांव…

6 minutes ago

BJP ने बिहार-UP विधान परिषद चुनाव के लिए पत्ते खोले, 10 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

Bihar-UP MLC Election: बीजेपी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक…

21 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार के फैसलों पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते करेगा सुनवाई

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका में ECI के फैसलों में कथित एकतरफा निर्णय…

21 minutes ago

दिल्ली वालों का इंतजार खत्म! आज खुलेगा बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, 40 मिनट का सफर अब सिर्फ 15 मिनट में

दिल्ली के बहुप्रतीक्षित बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

24 minutes ago

चीनी निवेश ऐप धोखाधड़ी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश अरोड़ा और रोहित विज की जमानत रद्द की

सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी चीनी निवेश ऐप (LOXAM) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भूपेश…

28 minutes ago

तबाही जारी है..! नेपाल में कुदरत का डबल अटैक, अब तक 31 की मौत

Nepal Weather Update: नेपाल में पिछले दिनों आई भीषण बाढ़ से दो दिन में 27…

42 minutes ago